Daily Horoscope
✕

क्या नीतीश कुमार बनेंगे बिहार CM, अमित शाह के बयान से गरमाई सियासत

Updated: शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 (09:45 IST)
Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। मैथिली ठाकुर और खेसारीलाल यादव समेत कई उम्मीदवार पर्चा भर रहे हैं। इसी बीच अमित शाह के बयान ने एनडीए खेमे में उथल-पुथल मचा दी है। उन्होंने नीतीश कुमार को एनडीए का चेहरा बताया, लेकिन मुख्यमंत्री के चयन को चुनाव परिणाम के बाद एनडीए विधायकों पर छोड़ा।
 
उन्होंने समाचार चैनल आज तक से कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। भाजपा गठबंधन एवं उसके सहयोगियों का सम्मान करती है और अंतिम निर्णय चुनाव के परिणाम पर आधारित होगा। एनडीए विधानमंडल दल ही चुनाव के बाद मुख्यमंत्री का चुनाव करेगा।
 
हालांकि अमित शाह ने साफ कहा कि भाजपा को नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है। बिहार की जनता ने भी उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा दिखाया है। अभी भी नीतीश ही मुख्‍यमंत्री है।
 
गौरतलब है कि एनडीए में सीट शेयरिंग फार्मूले पर काफी बवाल मचा। राज्य में भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। चिराग पासवान की लोजपा आर के खाते में 29 सीटें आई। जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाह की आरएलएम 6-6 सीटे मिली है। सीट शेयरिंग मामले से नीतीश, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाह नाराज नजर आ रहे हैं। 
 
एनडीए में जिस तरह मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान की पार्टी लोजपा आर को तवज्जों दी जा रही है उससे लग रहा है कि इस बार मुख्‍यमंत्री पद पर नीतीश कुमार की ताजपोशी आसान नहीं होगी।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास