Daily Horoscope
✕

नीतीश कुमार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, डिप्टी सीएम पर सस्पेंस

Updated: रविवार, 15 नवंबर 2020 (16:39 IST)
पटना। बिहार में उपमुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है। भाजपा नेता सुशील मोदी ही नीतीश कुमार के उपकप्तान होंगे या नहीं इसको लेकर तस्वीर अभी तक साफ नहीं है।

इससे पहले यह खबरें थीं कि सुशील मोदी ही उपमुख्यमंत्री सीएम होंगे लेकिन अभी तक उनका नाम फाइनल नहीं हो पाया है।

नीतीश कल लेंगे शपथ : एनडीए विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता नीतीश कुमार कल  सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुमार ने राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर लौटने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजग विधानमंडल दल के नेता के तौर पर उन्हें चुने जाने की जानकारी उन्होंने राज्यपाल को दी। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि कल शाम 4 से 4.30 के बीच राजभवन में वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में मुख्यमंत्री आवास, एक अणे मार्ग पर राजग के घटक दलों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में नीतीश कुमार के साथ राजनाथ सिंह, पार्टी के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस, हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी, वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी भी शामिल हुए।
 
भाजपा के पर्यवेक्षक बनाए गए वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह पटना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री आवास गए। इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक को टाल दिया गया था जो सुबह 10 बजे होनी थी।
 
राजनाथ सिंह ने बताया कि भाजपा विधायकों की बैठक में कटिहार से नवनिर्चाचित विधायक तारकेश्वर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। उन्होंने बताया कि रेणु देवी को भाजपा विधायक दल का उपनेता चुना गया। जद (यू) के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने संवाददाताओं से कहा कल का दिन बेहद शुभ है।
 
भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि वे उपमुख्यमंत्री पद के लिये कोई दावेदारी नहीं कर रहे हैं और उन्हें जो भी दायित्व दिया जाएगा, उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर बिहार के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रेम कुमार ने कहा कि राजग में सर्वसम्मति से निर्णय कर लिया जाएगा कि कौन नेता होगा और कौन उपमुख्यमंत्री।
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अगला लेख