here

Hanuman Chalisa

सुशील मोदी का सवाल, तेजस्वी कैसे बने 52 से ज्यादा संपत्तियों के मालिक

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (08:21 IST)
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव कम उम्र में इतनी अधिक सम्पत्ति के मालिक कैसे बन गए।
 
पटना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुशील ने पूछा कि आखिर 31 साल की उम्र में तेजस्वी यादव 52 एवं तेजप्रताप 28 से ज्यादा सम्पत्ति के मालिक कैसे बन गए जबकि उनकी कोई पुश्तैनी सम्पत्ति नहीं थी।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि आखिर बिना किसी नौकरी, व्यवसाय के इतना पैसा कहां से आया कि किसी अन्य को 4 करोड़ 10 लाख का ऋण भी दे दिया।
 
सुशील ने आरोप लगाया कि दोनों नेताओं को जो संपत्ति उपहारस्वरूप प्राप्त हुई उसे 2005 में खरीदी हुई दिखाई जा रही है।
 
इस पर राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि सुशील मोदी को बिहार में बिगड़ती विधि व्यवस्था और मुजफ्फरपुर की बच्चियों की चीत्कार (बालिका गृह यौन शोषण) मामले पर लोगों ने कभी बोलते नहीं सुना। आप सीधे आयकर विभाग से बात करें। आप जिस चीज की बात कर रहे हैं, वो सब सार्वजनिक है।
 
राजद के साथ विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि सुशील मोदी करीब 15 सालों से बिहार में सत्तासीन हैं। उन्हें अपनी उपलब्धियां जनता को बताना चाहिए पर उनके पास उपलब्धि के तौर पर गिनाने के लिए कुछ नहीं है। जनता का ध्यान प्रदेश के ज्वलंत मुदुदों से हटाने के लिए वे विपक्षी दलों पर आरोप मढ़ रहे हैं। (भाषा) 

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

LIVE: मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी, मुंबई पुणे के बीच यातायात ठप

नया रक्षा बैंक क्यों बनाना चाहता है नाटो का सदस्य कनाडा

मुंबई में बारिश का तांडव: मानखुर्द में इमारत गिरने से 6 की मौत, स्कूल बंद

Top News 6 July: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, मुंबई पानी-पानी, मानखुर्द में इमारत गिरी

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

अगला लेख