sundarkand
✕

बिहार चुनाव: मेरे नेता नीतीश जी तय करेंगे कि चुनाव लड़ूंगा या नहीं,JDU नेता बनने के बाद पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय का पहला Exclusive Interview

लोगों की सेवा के लिए सार्वजनिक जीवन में आया: गुप्तेश्वर पांडेय

Updated: मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (16:51 IST)
बिहार विधानसभा चुनाव में इस वक्त अगर सबसे अधिक चर्चा किसी नाम और चेहरे की हैं तो वह नाम है गुप्तेश्वर पांडेय का। विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक चार दिन पहले राज्य के डीजीपी पद से वीआरएस लेने वाले आईपीएस अफसर गुप्तेश्वर पांडेय की अब नई पहचान बन गई है। रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को जेडीयू की सदस्यता दिलाई।
 
चुनाव से ठीक पहले गुप्तेश्वर पांडेय के अचानक वीआरएस लेने के बाद से ही इस बात की अटकलें तेज थी कि गुप्तेश्वर पांडेय अब राजनीति में आएंगे और इस बात पर अब आधिकारिक मोहर लग गई है। बिहार में पिछले पंद्रह साल से सत्तारूढ़ पार्टी जेडीयू में शामिल होने के बाद पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ‘वेबदुनिय़ा’ से एक्सक्लूसिव बातचीत की। 
 
‘वेबदुनिया’ से बातचीत में गुप्तेश्वर पांडेय राजनीति में आने के सवाल पर कहते हैं कि उनका पूरा जीवन संघर्ष में बीता है और बहुत संघर्ष के बाद वह यहां तक पहुंचे है। अपने जीवन के संघर्ष के पलों को याद करते हुए गुप्तेश्वर पांडेय कहते हैं कि अब जब राजनीति में आ गए हैं तो सब का आशीर्वाद और सपोर्ट चाहिए।वह कहते हैं कि राजनीति में आने का मकसद केवल बिहार के लोगों की सेवा करना है। 

अब जब आप राजनीति में आ गए है तो चुनाव कहां से लड़ेंगे ‘वेबदुनिया’ के इस सवाल पर गुप्तेश्वर पांडेय कहते हैं कि चुनाव लड़ूंगा या नहीं, यह अभी कहां फाइनल हुआ है।
‘वेबदुनिया’ के इस सवाल पर कि अगर पार्टी आपको चुनाव लड़ने के लिए कहेगी तो कहां से लड़ना चाहेंगे, इस पर पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय कहते हैं कि बिहार का शायद की कोई ऐसा जिला हो जहां से लोगों ने उनसे अपने यहां से चुनाव लड़ने की मांग नहीं की हो,रोज हजारों की संख्या फोन कॉल आ रहे है,लोग खुद आकर उनसे अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कह रहे है लेकिन यह सब अब पार्टी तय करेगी। 
‘वेबदुनिया’ से बातचीत में गुप्तेश्वर पांडेय कहते हैं कि चुनाव लड़ना है या नहीं यह सब हमारे हाथ में नहीं है जिस दल में है, उस दल के नेता तय करेंगे कि आगे क्या करना है। जैसा पार्टी चाहेगी और कहेगी वह पार्टी के आदेशों का पालन करेंगे। गुप्तेश्वर पांडेय कहते हैं कि हमारे नेता नीतीश कुमार जी पर विश्वास कर राजनीति में आए है और वहीं अब मुझे जैसा काम देंगे और मेरे लिए वहीं तय करेंगे कि मुझे क्या करना हैं क्या नहीं करना है। अब नीतीश जी सब आगे का तय करेंगे कि किस तरह हमारा उपयोग करना है।
 
‘वेबदुनिया’ से बातचीत में पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे कहते हैं कि अब वह सार्वजनिक जीवन में आ गए और अब पूरे जीवन में लोगों की सेवा में ही रहूंगा। गुप्तेश्वर पांडे कहते हैं कि वह सेवा भाव से राजनीति में आए है और पूरे जीवन जनता की सेवा करेंगे।   
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग टीम पर हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

PM Awas Yojana में किसे मिलेगा घर? नई मंजूरी के बाद जानिए पात्रता, पैसा और आवेदन का तरीका

आधी रात को छात्रों को बाहर बुलाया, दरवाजे पीटे, MGM इंदौर में MBBS छात्रों से रैगिंग के आरोप, NMC ने मांगी रिपोर्ट

यूपी की राजनीति में उतरेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल, क्या होगा अगला कदम? राजभर ने साधा निशाना

Meerut में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान से पुलिस अलर्ट, केसरगंज में बढ़ाई गई सुरक्षा

अगला लेख