Hanuman Chalisa

देवेंद्र फडणवीस का बड़ा हमला, तेजस्वी जीते तो पहली कैबिनेट में खरीदेंगे 10 लाख तमंचे

मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (10:42 IST)
पटना। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी जीते तो वह अपनी पहले कैबिनेट में 10 लाख लोगों को रोजगार देने के नाम पर 10 लाख तमंचे खरीदेंगे औरे अपने गुर्गों को सौप देंगे।
 
फडणवीस ने पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित टाउन हॉल कार्यक्रम में कहा कि इससे बिहार में फिर से अपहरण और लूटपाट का उद्योग शुरू हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने 15 साल तक लूटमार, अपहरण देखा है। अब ऐसी सरकार बिहार के लोगों को नहीं चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि कहा कि लालू राज में मां-बहनें शाम में नहीं निकल पाती थीं। लोगों को गाड़ी खरीदने का भी अधिकार नहीं था। वे अपने लिए कोई काम नहीं कर पाते थे। यह मोदी-नीतीश-सुशील का बिहार है। अगले 15 साल में बिहार को आत्मनिर्भर बनाना है। इसकी नींव इसी पांच साल में रखी जाएगी। अगर गलती से भ्रष्टाचारी सरकार आ गई तो बिहार को नहीं बचाया जा सकेगा।
 
फडणवीस ने कहा कि राजग सरकार से पहले बिहार में ना बिजली थी ना पानी था, लेकिन आज बिहार के किसी भी गांव में चले जाएं, सरकार की उपलब्धियां नजर आएंगी। एनडीए ने बिहार को चरवाहा विद्यालय से आईआईटी और आईआईएम तक पहुंचाया है।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख