biodatamaker
✕

कांग्रेस ने कहा- चुनाव के बाद नीतीश को बिहार से 'गायब' कर देगी भाजपा

Updated: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (13:51 IST)
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े भाजपा के विज्ञापनों एवं पोस्टरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं होने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा ने नीतीश को अभी पोस्टर से गायब किया है, लेकिन 10 नवंबर को बिहार से ही गायब कर देगी।
 
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि नीतीश कुमार के खिलाफ लोजपा प्रमुख चिराग पासवान की बयानबाजी के पीछे भाजपा है।
 
बिहार से संबंधित कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख सुरजेवाला ने दावा किया, '7 नवंबर को मतदान खत्म होने के बाद भाजपा, जद (यू) को कूड़ेदान में डाल देगी। ये लोग नीतीश बाबू को दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक देंगे। इसीलिए लोक जनशक्ति पार्टी को जद (यू) की सारी सीटों पर खड़ा किया है और भाजपा के 50 उम्मीदवार लोजपा के चुनाव चिन्ह पर जदयू के खिलाफ लड़ रहे हैं।'
 
नीतीश कुमार की तस्वीरें भाजपा के पोस्टरों में नहीं होने का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'नीतीश कुमार अभी पोस्टर से गायब हुए हैं, लेकिन भाजपा 10 नवंबर (मतगणना के दिन) को उन्हें बिहार से गायब कर देगी। यही भाजपाई षड्यंत्र है।'
 
सुरजेवाला ने दावा किया कि बिहार चुनाव में भाजपा तीन गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। एक गठबंधन जद(यू) के साथ है जो दिख रहा है। दूसरा गठबंधन लोजपा के साथ है और तीसरा गठबंधन असदुद्दीन ओवैसी के साथ है।
 
उन्होंने कहा कि राजद, कांग्रेस और वाम दलों का गठबंधन वैचारिक रूप से मजबूत है और ऐसे में जनता इसे एकमात्र विकल्प के तौर पर देख रही है।
 
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके मैदान में उतरी कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
 
विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी। (भाषा) 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

अगला लेख