Hanuman Chalisa

चिराग को भाजपा से उम्मीद, नीतीश को जेल भेजने की करते हैं बात

Updated: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (14:23 IST)
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को दावा किया कि बिहार में इस बार भाजपा और लोजपा की सरकार बनेगी तथा '7 निश्चय योजना' में हुए भ्रष्टाचार की जांच करवाकर दोषियों को सजा दी जाएगी, चाहे वह मुख्यमंत्री ही क्यों न हों।
 
लोजपा अध्यक्ष एवं बिहार के जमुई से सांसद पासवान ने मंगलवार को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पूर्व यहां लोजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय के तहत पक्की गली-नाली और हर घर नल का जल योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। जब इस योजना में हुए भ्रष्टाचार और घोटाले की जांच कराने की वह मांग कर रहे हैं तो कुछ लोगों को इससे घबराहट हो रही है।
 
पासवान ने सवालिया लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री कुमार की नाक के नीचे इस योजना में भ्रष्टाचार किया जा रहा है और वह मौन साधे हुए हैं। इस योजना में हो रहे भ्रष्टाचार की जानकारी बिहार के 12 करोड़ों लोगों को तो है, लेकिन मुख्यमंत्री कुमार नादान बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार का शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो कहेगा कि इस योजना में भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।
 
पासवान ने कहा कि इस मामले की जांच के नाम पर ही मुख्यमंत्री कुमार घबरा गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना में हुए भ्रष्टाचार की राशि कुमार को मिलती है। यदि ऐसी बात नहीं है तो फिर जांच कराने के नाम पर क्यों बौखलाहट में है। जांच से पहले इतनी घबराहट ठीक नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि जांच होने से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर कहा कि प्रदेश के एक मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार किया और वे अभी भी जेल में हैं। 
 
लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कुमार की साठगांठ के बगैर शराब नहीं बिक सकती है, घर-घर शराब पहुंचाई जा रही है। यह बात जरूर है कि मुख्यमंत्री को सिर्फ इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर शराब तस्करों से पैसा लेते हैं।
 
पासवान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की हार को देखते हुए भाजपा ने मुख्यमंत्री कुमार की तस्वीर पोस्टर से हटा दी है। सात निश्चय योजना को लेकर मुख्यमंत्री श्री कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों में बदनाम बिहार अब बदहाल बिहार हो गया है।
 

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

LIVE: ByPoll Election Results : बांकीपुर में भाजपा को बड़ा झटका, प्रशांत भूषण चौथे राउंड के बाद भी सबसे आगे

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा आगे, सतीश पटेल ने बनाई बढ़त

योगी सरकार ने महिला कावड़ियों के लिए किए विशेष प्रबंध, जलाभिषेक करने उमड़ पड़ी नारीशक्ति

Weather Update: यूपी से राजस्थान तक भारी बारिश, 24 घंटे में 21 मौतें; इन राज्यों में IMD का अलर्ट

अगला लेख