Daily Horoscope
✕

CM नीतीश ने की मंत्रिमंडल की बैठक, विधानसभा भंग करने की सिफारिश

Updated: शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (17:51 IST)
पटना। बिहार सरकार ने शुक्रवार को 16वीं विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की हुई बैठक में 16वीं विधानसभा को भंग करने की सिफारिश राज्यपाल से की गई है।

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को 5 साल के कार्यकाल में सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने गुरुवार को ही 17वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंप थी। उसके बाद अधिसूचना जारी हो गई है। इसके बाद 16वीं विधानसभा को भंग करने की औपचारिकता आज मंत्रिमंडल की बैठक में पूरी की गई और इससे संबंधित सिफारिश राज्यपाल को भेज दी गई।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री कुमार ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। वह शाम 4:45 बजे राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान से मिलेंगे और अपना इस्तीफा उन्हें सौंप देंगे।

इससे इससे पहले आज मुख्यमंत्री कुमार के सरकारी आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चारों घटक दल भारतीय जनता पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेताओं के साथ बैठक हुई, जिसमें 15 नवंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे राजग के विधानमंडल दल की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया।
इसी बैठक में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के नाम पर मोहर लगेगी और सरकार की रूपरेखा तय होगी।(वार्ता)
Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख