Daily Horoscope
✕

Bihar assembly elections : बिहार चुनाव को लेकर BJP केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक, PM मोदी रहे मौजूद

Updated: सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (00:11 IST)
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar assembly elections) की घोषणा के बाद उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की रविवार को पहली बैठक हुई।
ALSO READ: सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी VIP, मुकेश सहनी बोले- तेजस्वी से पार्टी नहीं संभलती बिहार क्या संभालेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की मौजूदगी और भाजपा अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन, भाजपा के महासचिव संगठन बीएल संतोष और भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल उपस्थित थे।
ALSO READ: शूटर श्रेयसी सिंह BJP में शामिल, लड़ सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव
सूत्रों के अनुसार बैठक में मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम तय किए जा सकते हैं।
 
सूत्रों के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारा हो गया है। जनता दल (जदयू) इस बार 122 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि भाजपा के खाते में 121 सीट गई है। हालांकि भाजपा अपने कोटे से लोजपा और जदयू पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) को सीट देगी।
ALSO READ: चिराग पासवान को पसंद नहीं नीतीश का साथ, बिहार में LJP अकेले लड़ेगी चुनाव
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को मतदान होगा। परिणाम 10 नवंबर को आएंगे। देश में कोरोनोवायरस संकट में हो रहा सबसे बड़ा चुनाव कई बदलावों के साथ होगा।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

भोपाल में गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें,मध्यप्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात

CJP का मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन', नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी भी हुए शामिल; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

UCC : गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

अगला लेख