suvichar
✕

बिहार चुनाव : दूसरे चरण के लिए दिग्गजों का चुनाव प्रचार, PM मोदी और राहुल गांधी की रैलियां

Updated: बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 (07:16 IST)
पटना/दरभंगा/मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में अपने-अपने गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार पहुंचेंगे। दोनों नेताओं का चुनाव प्रचार के लिए इस बार राज्य में दूसरा दौरा होगा। इससे पहले मोदी और राहुल 23 अक्टूबर को चुनाव प्रचार करने बिहार आए थे और उन्होंने कई रैलियों को संबोधित किया था।

मोदी दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पटना में राजग उम्मीदवारों के लिए लोगों से समर्थन मांगेंगे जहां 3 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। राहुल गांधी इसी दिन वाल्मीकिनगर और कुशेश्वर स्थान में महागठबंधन के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में 3 नवंबर को विधानसभा के दूसरे चरण के साथ मतदान होगा।

प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को बिहार में चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। मोदी ने डेहरी आन सोन, गया और भागलपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया था जबकि राहुल गांधी ने नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में चुनावी सभा को संबोधित किया था।

बिहार में ऐसे समय में चुनाव हो रहे हैं जब कोरोनावायरस का संक्रमण फैला है। इस स्थिति को देखते हुए व्यापक नियमन एवं प्रबंध किए गए हैं। दरभंगा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़े स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने दरभंगा के जिला मजिस्ट्रेट एसएम त्यागराजन के साथ बैठक की ताकि रैली स्थल पर दिशा-निर्देशों का पालन किया जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि रैली स्थल पर किसी को भी बिना मास्क के आने नहीं दिया जाएगा और जो लोग प्रधानमंत्री के साथ मंच पर रहेंगे, उन्हें आरटी पीसीआर टेस्ट कराना होगा। मुजफ्फरपुर में मोदी की रैली मोतीपुर में होगी जबकि पटना में उनकी रैली पशु चिकित्सा कॉलेज मैदान में होगी। संयोग से इसी पशु चिकित्सा कॉलेज परिसर के आवास में राजद प्रमुख लालूप्रसाद अपने आरंभिक दिनों में अपने भाई के साथ रहते थे। (भाषा)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख