Dhanteras
✕

भाजपा गाय की पूंछ पकड़कर सत्ता पाना चाहती है : शरद यादव

Updated: गुरुवार, 5 नवंबर 2015 (19:31 IST)
मधेपुरा। बिहार विधानसभा चुनाव के पांचवें और आखिरी चरण के तहत जारी मतदान के बीच जनता दल (यू) के अध्यक्ष शरद यादव ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गाय की पूंछ पकड़कर बिहार में चुनाव की वैतरणी पार करना चाहती है।
 
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र के भीरकी बाजार में मतदान करने के बाद चुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए कहा, मुझे साफ नजर आ रहा है कि लोग हमारे साथ हैं और हमारे पक्ष में मतदान कर रहे हैं। लोग केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अपना मन बना चुके हैं, जिसका सीधा फायदा महागठबंधन को मिल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन दो तिहाई मतों से सरकार बनाएगा। जद (यू)  अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री ने जितनी रैलियां कीं, उसका लाभ महागठबंधन को मिला है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा कभी गाय के गले मिलकर तो कभी गाय की पूंछ पकड़कर चुनावी वैतरणी पार करने की कोशिश करती रही।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी