Dhanteras
✕

भाजपा के साइबर योद्धाओं ने नीतीश से मुंह की खाई

Updated: रविवार, 1 नवंबर 2015 (17:03 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में तेज होती जुबानी जंग अब डिजिटल वॉर में तब्दील हो गई है। इस डिजिटल वॉर की शुरुआत भाजपा की ओर से हुई है, लेकिन इसके पहले ही दौर में भाजपा के डिजिटल एक्सपर्ट माने जाने वाले नेताओं को न सिर्फ महागठबंधन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुंह की खानी पड़ी, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उनकी हास्यास्पद समझ की खिल्ली उड़ाई। 
 
नीतीश ने ट्‌वीट के जरिए केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और भाजपा के कुछ अन्य नेताओं के बहाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ट्‌वीट कर कहा कि 'डिजिटल इंडिया' की बात करने वाली सरकार के मंत्री और नेता बिहार में अपनी स्पष्ट हार सामने देख बौखलाकर गूगल के विज्ञापन को पाकिस्तानी अखबार डॉन में छपा विज्ञापन बता रहे हैं।
 
नीतीश कुमार ने नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया का राग अलापने वालों को पहले अपनी पार्टी के सहयोगियों को डिजिटल दुनिया के बुनियादी पहलुओं से अवगत करा देना चाहिए। 
 
नीतीश ने यह हमला मोदी सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी के उस ट्‌वीट के बाद किया जिसमें उन्होंने पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट डॉन का स्क्रीन शॉट लेकर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी। 
 
रूडी ने लिखा था कि नीतीश पाकिस्तानी अखबार की वेबसाइट पर अपना विज्ञापन देकर बिहार में चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्होंने लिखा कि नीतीश कुमार ने बिहार के मतदाताओं को लुभाने के लिए पाकिस्तानी दैनिक में विज्ञापन छपवाया है।
 
रूडी की इसी टिप्पणी के बाद नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि मोदी को अपने सहयोगी नेताओं को डिजिटल मीडिया के बारे में ठीक से प्रशिक्षित करना चाहिए। नीतीश यहीं नही रुके, उन्होंने यह भी लिखा कि उनके इस काम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भी उनकी मदद कर सकते हैं। 
 
उन्होंने भी एक तस्वीर साझा करते हुए लोकसभा चुनाव के दौरान डॉन पर आने वाले गूगल एड पर मोदी के प्रचार का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि हास्यास्पद बयान देने से पहले मोदीजी के लोकसभा चुनाव के गूगल एड पर एक नजर डालें।
 
सोशल मीडिया पर रूडी की इस टिप्पणी को लेकर खासा बवाल मचा। बड़ी संख्या में ट्‌वीट करने वालों ने गूगल विज्ञापन के बारे में रूडी की नासमझी को लेकर उनकी जमकर खिल्ली उड़ाई। इसके बाद रूडी ने अपने पोस्ट को हटा दिया।
 
जनता दल (यू) के महासचिव केसी त्यागी ने आश्चर्य जताया कि ये मंत्री देश में कौशल विकास को कैसे बढ़ावा दे सकते हैं? अगर वे खुद इतने अकुशल हैं। उन्होंने रूडी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।
 
यह मामला यहीं खत्म नहीं हो जाता। मोदी सरकार के ही एक और मंत्री गिरिराज सिंह ने भी डॉन दैनिक का एक स्क्रीन शॉट लेकर नीतीश पर हमला बोलते हुए लिखा कि ऐसा लगता है कि पाकिस्तान के बहुत सारे लोग नीतीश के लिए वोट करने वाले हैं। 
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और जीवीएल नरसिम्हा राव भी 2 दिन से डॉन की वेबसाइट के स्क्रीन शॉट को विभिन्न टीवी चैनलों पर दिखाकर नीतीश पर विवादास्पद टिप्पणी कर रहे थे, लेकिन शनिवार शाम को नीतीश के पलटवार करने के बाद यह सिलसिला थम गया। 
लेखक के बारे में
अनिल जैन
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी