Dhanteras
✕

मोदी बोले, लालू-नीतीश कर रहे हैं 'आरक्षण' की चोरी...

Updated: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2015 (18:57 IST)
बेतिया/मोतीहारी/सीतामढ़ी। नीतीश कुमार और लालू प्रसाद को ‘विश्वासघात’ करने वाले लोग बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि ये लोग दलितों, महादलितों और पिछड़ों के आरक्षण में से 5 फीसदी की चोरी करके उसे पिछले दरवाजे से सम्प्रदाय के आधार पर देने की कोशिश कर रहे हैं।
 
मोदी ने मंगलवार को बिहार में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि लालू और नीतीश विश्वासघात करने वाले लोग हैं। बिहार इन पर विश्वास नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि आरक्षण में भी चोरी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दरवाजे से खेल चल रहा है।
 
मोदी ने कहा कि नीतीश, लालू का तो पेशा रहा है यह। जैसे चारा हड़प लिया, वैसे ही आरक्षण में से पांच प्रतिशत हड़पना चाहते हैं। बाबा साहब अंबेडकर के आरक्षण में से पांच प्रतिशत चोरी करने का खेल चल रहा है। 
 
 
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नीतीश और लालू दोनों को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नीतीश सरकार के एक मंत्री और लालू की पार्टी के एक उम्मीदवार स्टिंग आपरेशन में लाखों रुपए लेते पकड़े गए। उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई ?
 
उन्होंने कहा, 'नीतीश ने कहा था कि उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों को पकड़ेगी, उनकी सम्पत्ति जब्त करके उससे स्कूल खोलेगी। बाकी को छोड़ो, आपने जिनके साथ गठबंधन किया, उनकी सम्पत्ति जब्त करने का वादा पूरा करो नीतीश बाबू।'
 
कांग्रेस अध्यक्ष को भी निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि मैडम सोनियाजी कैमरे के सामने जो लेन-देन हुआ है, उसके बारे में भी तो कुछ बोलिए। 
 
महागठबंधन के दलों कांग्रेस, राजद और जदयू पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि बिहार की जनता के पास बड़ा 
 
धैर्य है। वह देती है तो छप्पर फाड़ कर देती है और जब लेती है तो कहीं का नहीं छोड़ती। कांग्रेस पर बिहार की जनता ने 35 साल धैर्य के साथ भरोसा किया और उनकी सभी बात मानीं लेकिन जब धैर्य जवाब दे गया तब पिछले 25 वर्षों में उसे पैर रखने तक की जगह नहीं दी।
 
उन्होंने कहा कि इसी तरह राजद पर 15 साल भरोसा किया, लालू प्रसाद को सिर माथे पर बिठाया, उनकी पत्नी तक को सहन किया लेकिन जब धीरज गया, तो बिहार की धरती पर पैर नहीं रखने दिया।
 
नीतीश को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि इतना अहंकार, नीतीश बाबू ? जरा कांग्रेस से सीखें, जब सोनियाजी के पति राजीव गांधी के समय लोकसभा में कांग्रेस की 440 सीटें थी, वे संसद में हमारी दो सीटों का मजाक उड़ाते थे। लेकिन अब क्या हालात हैं?
 
मोदी ने कहा कि नीतीशजी आपका अहंकार आपको खा जायेगा। आपका जो होगा सो होगा, आपके अहंकार के कारण बिहार बर्बाद हो गया। इस अहंकार के चलते नीतीश ने यह पाप किया कि जिस जंगलराज को बिहार की जनता ने उखाड़ फेंका था, उसे वह लालू के साथ जाकर दोबारा ले आए।
 
नीतीश कुमार के एक तांत्रिक से मिलने पर भी कटाक्ष करते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या जंतर-मंतर से स्कूल खुलता है, खेत में पानी आता है, नौजवानों को रोजगार मिलता है, या माताओं बहनों को सुरक्षा मिलती है? (भाषा) 
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी