dipawali
✕

लालू ने भाजपा नेताओं को कहा 'कुत्ता पालक'

Updated: मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015 (19:18 IST)
पटना। गोमांस के विवाद को लेकर चले तीखे आरोप-प्रत्यारोप में शामिल होते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को भाजपा पर हमला किया और कहा कि कुत्ता पालकों को गाय पालकों को शिक्षा नहीं देनी चाहिए।
 
लालू प्रसाद ने एक ट्वीट में कहा कि जो लोग कुत्ता पालते हैं उन्हें गाय पालकों को शिक्षा नहीं देनी चाहिए। भाजपा के लोगों के घर में गायें नहीं बंधी होतीं बल्कि कुत्ते बंधे होते हैं और घर के बाहर लिखा होता है ‘कुत्तों से सावधान'।
 
उन्होंने कहा कि 'जो पाखंडी ‘गउ माता’ की बात करते हैं उनसे पूछा जाना चाहिए कि उनमें से कितनों के पास गौशाला है? उनकी गौशाला में किसी भी दिन सौ से 500 गायें होती हैं। 
 
राजद सुप्रीमो ने भाजपा नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वाली पार्टी के इन लोगों की हार निश्चित है, इनका कोई एजेंडा नहीं है और इसलिए वे सांप्रदायिक एजेंडे पर चल रहे हैं।
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तेज प्रहार करते हुए उन्होंने पूछा कि भाजपा का विकास का एजेंडा कहां है? शाह को जुमला बाबू बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के लोग आपके ‘टुच्चा करतूत’ से अच्छी तरह वाकिफ हैं। (भाषा)
 
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें