Govardhan puja
✕

लालू ने जेल को कहा गुरुद्वारा, एक बार सबको जाना चाहिए...

Updated: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2015 (17:01 IST)
पटना। बिहार चुनाव के दूसरे चरण से एक दिन पहले अपने बयानों के कारण चर्चा के केन्द्र में रहने वाले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर अजीबोगरीब बयान देते हुए जेल की तुलना गुरुद्वारा से की और कहा एक बार सभी को जेल जाना चाहिए क्योंकि जेल गए बिना जीवन सार्थक नहीं है।
 
यादव ने कैमूर और भोजपुर में महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'जेल हमारा गरुद्वारा है, एक बार हम सबको जाना चाहिए। जो जेल नहीं जाएगा उसका जीवन सार्थक नहीं होगा'।
 
उन्होंने भगवान कृष्ण की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म भी जेल में ही हुआ था और जेल से निकलने के बाद ही उन्होंने कंस का वध किया था। इसीलिए जेल हमारे लिए गुरुद्वारा के समान है। हम सबको एक बार जेल जाना चाहिए। जेल जाने से ही जीवन सार्थक होगा। राजद सुप्रीमों ने अपने पूरे भाषण के दौरान अपने मजाकिये अंदाज में कई गाने भी गाए।
 
राजद अध्यक्ष ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मुझपर जंगलराज का आरोप लगाते हैं।
 
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या भाजपा ने केवल साधुओं को ही टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने भी तो आपराधिक छवि वाले लोगों को टिकट दिया है।
 
उन्होंने कालाधन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी ने वादा किया था कि विदेशों में जमा कालाधन वापस लाएंगे, हर गरीब के खाते में इसे डाला जाएगा लेकिन अब तक वादा पूरा नहीं किया गया है। (वार्ता) 
 
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी