dipawali
✕

बिहार में राजग को दो तिहाई बहुमत मिलेगा-गिरिराज

Updated: गुरुवार, 5 नवंबर 2015 (21:14 IST)
मथुरा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विकास के मूलभूत मुद्दे से जनता का ध्यान हटाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग को दो तिहाई बहुमत मिलेगा।
 
 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'नीतीश औरा लालू ने विकास के मुद्दों पर बात करने के बजाय निजी हमलों पर ध्यान केंद्रित रखा लेकिन राजग को बिहार चुनाव में दो तिहाई बहुमत मिलेगा और आठ नवंबर को आने वाले परिणाम चौकाने वाले होंगे।'
 


उन्होंने कहा, 'उनकी बात गोमांस या पिछड़े समुदायों के लिए आरक्षण पर केंद्रित रही। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अनुचित बयान भी दिए।'
 
असहिष्णुता पर अभिनेता शाहरख खान के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, 'यहां अपने स्थाई ठिकाने के बजाय पाकिस्तान को रेखांकित करने वालों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है।' (भाषा)

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी