Dhanteras
✕

भाजपा को झटका, कैलाशपति मिश्र की बहू जदयू में शामिल

Updated: सोमवार, 12 अक्टूबर 2015 (18:14 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल (यू), राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के महागठबंधन की  चुनौती से जूझ रही भाजपा को शनिवार को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब पार्टी के दिवंगत नेता  और गुजरात के पूर्व राज्यपाल कैलाशपति मिश्र की पुत्रवधू दिलमणि देवी जनता दल (यू) में शामिल हो  गईं। 
 
दिलमणि देवी 2010 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बक्सर जिले की ब्रह्मपुर सीट से  निर्वाचित हुई थीं। उनके पार्टी छोड़ देने से भाजपा को बक्सर जिले में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता  है।
 
दिलमणि देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर उनकी और जदयू के प्रदेशाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण  सिंह की मौजूदगी में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर जदयू की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा ने इस बार दिलमणि को टिकट न देकर ब्रह्मपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के बेटे विवेक  ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
शनिवार शाम जद (यू) के प्रदेश कार्यालय पहुंचीं दिलमणि देवी ने इस संवाददाता से चर्चा करते हुए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर अपने श्वसुर कैलाशपति मिश्र का अपमान  करने का आरोप लगाया। 
 
उल्लेखनीय है कि कैलाशपति मिश्र बिहार में जनसंघ और फिर भाजपा के आधार स्तंभ माने जाते थे। वे  1977 में कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व में बनी जनता पार्टी की सरकार में वित्तमंत्री और कई वर्षों तक बिहार  से राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे।
 
1998 में केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने पर  उन्हें गुजरात का राज्यपाल बनाया गया था।
 
दिलमणि देवी ने कहा कि 2012 में जब वे बाबूजी (कैलाशपति मिश्र) के पार्थिव शरीर के समक्ष विलाप  कर रही थीं तब नरेन्द्र मोदी और तब के भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा था  कि 'हमारे होते हुए आपको किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।' 
 
दिलमणि ने कहा कि आज जब भाजपा ने बगैर किसी उचित कारण के उन्हें पार्टी का टिकट देने से  वंचित कर दिया तो मोदीजी और राजनाथजी कहां हैं?
 
दिलमणि ने कहा कि भाजपा के जिन नेताओं ने उनका टिकट कटवाया है, वे नेता जब बाबूजी जिंदा थे  तो उनके पैर छूने के लिए पटना स्थित उनके घर पर भीड़ लगाए रहते थे, पर उनके जाने बाद भाजपा  नेताओं का रवैया उन्हें दुखी कर रहा है। 
 
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि जब वे उनके घर पर गईं तो नीतीश  कुमार ने उन्हें बहुत सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि वे बह्मपुर समेत बक्सर जिले में भाजपा की हार  सुनिश्चित करने के साथ ही पूरे प्रदेश में घूम-घूमकर भाजपा नेताओं का चेहरा बेनकाब करेंगी।
लेखक के बारे में
अनिल जैन
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका