Hanuman Chalisa

बिहार में भाजपा की हार मोदी की व्यक्तिगत हार है : वामदल

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2015 (20:44 IST)
नई दिल्ली। वामपंथी पार्टियों ने रविवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत हार हैं और ये ऐसे लोगों के लिए अच्छे दिन की तरह है, जिन्होंने धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए आरएसएस-भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को खारिज किया है।
वामपंथी पार्टियों ने कहा कि पहले दिल्ली में इस राजनीति को खारिज किया गया और अब बिहार में किया गया। विधानसभा चुनावों में महागठबंधन की जीत के बाद जदयू नेता नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद को बधाई देते हुए वामपंथी पार्टियों ने जोर देकर कहा कि बेहतर भारत के लिए संघर्ष अब और तेज होगा।
 
वाम मोर्चा के प्रदर्शन पर भाकपा ने कहा कि नतीजे उसके लिए उत्साहवर्धक नहीं हैं। बहरहाल, भाकपा (माले) ने संतोष जताया कि राजग और महागठबंधन की टक्कर के बीच उसने दो सीटें जीत लीं और दो अन्य सीटों पर वह कड़ी टक्कर दे रही है जहां मतगणना अब भी जारी है।
 
भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अतुल अनजान ने कहा, यह न केवल भाजपा की हार है, बल्कि मोदी और उनकी नीतियों की व्यक्तिगत हार है। असहिष्णुता-विरोधी अभियान भी कोई नतीजा नहीं दे सका। उनकी पार्टी के सदस्य और राज्यसभा सदस्य डी राजा ने भी ऐसी ही राय जाहिर की और महागठबंधन की जीत को निर्णायक करार दिया।
 
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि इस फैसले ने ऐसे लोगों के लिए ‘अच्छे दिन’ की शुरुआत सुनिश्चित कर दी है जिन्होंने आरएसएस-भाजपा द्वारा की जा रही सांप्रदायिक राजनीति और उनके तथाकथित विकास के एजेंडा को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, लोगों के अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। पहले दिल्ली और अब बिहार। (भाषा) 

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत