sawan somwar

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी के अनुसार तीसरा विश्‍व युद्ध कब होगा, भारत में लगेगा मिलिट्री शासन?

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2026 (18:35 IST)
bhavishya malikabhavishya malika in hindi: ओड़िसा के संत अच्युतानंद दास ने नाम पर वर्तमान में कई भविष्‍यवाणियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि उनकी भविष्यवाणी की किताब भविष्य मालिका की पांडुलीपी कहां है यह कोई नहीं जानता है। कहते हैं कि यह उनके वंशजों या जगन्नाथ मंदिर के ट्रस्ट के पास सुरक्षित रखी है। कहते हैं कि संत अच्युतानंद दास ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर को केंद्र में रखकर कई भविष्‍यवाणियां की है। उनकी भविष्यवाणियों पर आधारित एक किताब भविष्‍य मालिका पुराण नाम से इंटरनेट पर प्रचलित है, जो कथावाचक पंडित काशीनाथ मिश्र जी द्वारा लिखी बताई जा रही है। यह पंडितजी प्रभु जगन्नाथ की भक्ति, माधव मंत्र और उनकी भविष्‍यवाणियों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इन्हीं के अनुसार तीसरा विश्‍व युद्ध करीब करीब प्रारंभ हो गया है और अब आने वाले समय में भयानक युद्ध होगा।
 
'मीन शनि मेल गो होइब जेतेबेले,
से बेले समर हेब भारत मंडले।
एहि भारत संगे पाकिस्तानटि रंगे,
महासमर करिब जाणिथा बेगे।'- भविष्य मालिका
अर्थात: जब मीन राशि पर शनिदेव का चलन होगा, तब भारत का पाकिस्तान के साथ भीषण युद्ध होगा।
 
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में 29 मार्च 2025 को शनि का मीन राशि में गोचर हुआ है जो वर्ष 2028 तक यही रहेंगे। इस दौरान भारत पाकिस्तान की एक झड़प तो हो गई है और अभी युद्ध होना तय माना जा रहा है।
 
'एही भारत संग पाकिस्तान टी रंगे कश्मीर पाई करीब समर घोर।'-भविष्य मालिका
अर्थात, भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध का कारण कश्मीर ही बनेगा। तब घोर युद्ध होगा।
 
तेरह टोपीया जिबे मिली सेते बेले लागि जिबा कलि जुग कलि।-भविष्य मालिका
अर्थात: 13 इस्लामिक देश (टोपी पहनने वाले देश) एक गठबंधन बनाएंगे और भारत के विरुद्ध खड़े होंगे। जब यह सब साकार होने लगेगा, तब युद्ध की शुरुआत होगी।
 
ता परे राजुति हेब, मिलिट्री शासन।- भविष्य मालिका
महापुरूष अच्युतानंद दास जी ने लिखा था कि मोदी जी के शासन के समय में मिलिट्री इमरजेन्सी शासन भी लगेगा। एक संत के शासन काल में तृतीय विश्व युद्ध, भारत और पाकिस्तान का महायुद्ध भी होगा।
 
बाण बसु राजा नरेन्द्र साल, थोकाए नष्ट हेबे महा मल।
चन्द्रबाण रामबाण थोइबु, एहि सालटि ठिकणा जाणिबु।
बाण (5) बसु (राजा नरेंद्र साल यानी की राजा नरेंद्र के 13 वे वर्ष ( 2027 ) में बहुत दुष्टों का विनाश होगा। चन्द्र (15) बाण (5), राम (4 या 7) बाण (5) यानी  20 और 9/11 अंक में ये होगा।- कलि कलप गीता, नवम अध्याय, महापुरुष श्री अच्युतानंद दास। उल्लेखनीय है कि वायरल हो रही भविष्यवाणी के अनुसार महापुरुष अच्युतानंद दास जी ने अपने मालिका ग्रंथ 'चउषठि पटल' में श्री कृष्ण और अर्जुन के बीच हुए संवाद को उद्धृत किया। इसमें नरेंद्र नामक व्यक्ति के भारत पर शासन की बात कही गई है।
 
एही भारत रे संगे
पाकिस्तान टी लडीब रंगे।
महासमर करीब जाणिथा देंगे
उड़ि जे चीन सैन्य तुरुकि ईरान जाण ब्रिटिश जे।
अमेरिका पाकिस्तान कु देवे बल अस्त्र शस्त्र अबर।
जोगाई देबे युद्ध लागिब आबर।।- भविष्य मालिका पुराण
अर्थ- पाकिस्तान और चीन मिलकर भारत के साथ युद्ध करेंगे। पाकिस्तान को तुर्की, ईरान, ब्रिटिश, अमेरिका और 13 मुस्लिम देशों की तरफ से अस्त्र, शस्त्र सैन्य,अर्थ सब प्रकार का सहयोग मिलेगा।
 
एहा देखिबे रुसिया असि होइब ठिया।
भारत समर क्षेत्रे सेहि कुटिया।
अस्त्र शस्त्र सैन्य जोगाई देब जाण।
भारत सहित मिसि करिब रण।- भविष्य मालिका पुराण
 
अर्थ- जिस समय तृतीय विश्व युद्ध होगा एक तरफ से भारत रहेगा दूसरी तरफ से चीन, पाकिस्तान, तुर्की, अमेरिका, ईरान, और 13 मुस्लिम देश लड़ रहे होंगे। उसी समय रूस भारत को सहयोग करेगा। रूस और भारत मिलकर शत्रु देश के सैनिकों के साथ डटकर लड़ेगा।
 
शिब अंश घेनि उत्कलर एक प्राणी,
मो सेबा बुझिब सेहु दिबस रजनी।
एकबिंश अयोध्या नरेश आगमन,
से समये कलियुग शेष बेलि जाम।
- महापुरुष अच्युतानंद दास
(चउषठि पटल, पृष्ठ -219, श्लोक -6) 
 
अर्थात कलियुग अंत यानि वर्तमान काल खंड में ओडिशा राज्य में एक व्यक्ति भगवान शिव के अंश से जन्म लाभ करेंगे। उक्त व्यक्ति महाप्रभु कल्कि भगवान श्री सत्य अनंत माधव की सेवा में अहर्निश समर्पित रहेंगे। उस समय अयोध्या यानि उत्तर प्रदेश में 21वें राजा शासन कर रहे होंगे और वह कलियुग अंत का समय होगा।
 
धरती पर हो रहीं प्राकृतिक आपदाओं के कारण धरती पर 7 दिनों तक अंधेरा रहेगा। कहा जा रहा है कि यह घटना 2022 से 2029 के बीच होगी। एक ओर प्राकृतिक आपदाएं होंगी तो दूसरी ओर होगा महायुद्ध। तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर हो जाएगी। शनि मीनयोग में तबाही होगी।
 
तीसरा विश्वयुद्ध 6 साल 6 माह तक चलेगा। चीन 13 मुस्लिम देशों के साथ मिलकर भारत पर हमला कर देगा। आखिरी के 13 माह भारत युद्ध में शामिल होगा और यह भारत की लड़ाई होगी। भारत की इसमें विजय होगी। भारत सदा के लिए अपने दुश्मनों को न सिर्फ खत्म कर देगा बल्कि विश्‍व गुरु भी बन जाएगा।
 
डिस्क्लेमर : उपरोक्त जानकारी विभिन्न स्रोत पर आधारित है। इसकी आधिकारिक पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। इस वेब साइट पर मिलेगा भविष्‍य मालिका की भविष्‍यवाणियों की जानकारी..... https://www.bhavishyamalika.com/ 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया धर्म-ज्योतिष टीम
पौराणिक कथा, इतिहास, धर्म और दर्शन के जानकार, अनुभवी ज्योतिष, लेखक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Gochar 2026: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर 19 अगस्त से, मेष समेत इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

सतयुग की शुरुआत कब होगी? भविष्य मालिका और भागवत पुराण के इन संकेतों से जानें तारीख और कैसे करें तैयारी

शनि का बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे लाभ और तरक्की के अवसर

Budh Gochar 2026: बुध का सिंह राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

अगला लेख