स्पा से पाएँ समर में सुकून
ND
कामकाजी महिलाओं के लिए स्पा बहुत ही फायदेमंद है क्योंकि इससे आपको पॉजीटिव एनर्जी मिलती है, साथ ही स्ट्रैस भी कम होता है। बॉडी स्पा लेने से आपके बॉडी से टॉक्सिंस निकल जाते हैं। इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है और ब्लड में व्हाइट सेल्स बढ़ते हैं। अगर स्किन में किसी तरह का इंफेक्शन है, तो वह भी धीरे-धीरे स्पा से ठीक हो जाता है।
स्पा के जरिए बॉडी को रिलेक्सेशन देने में मसाज की भूमिका सबसे अहम होती है। आपकी बॉडी की आवश्यकता को ध्यान में रखकर मसाज किया जाता है। स्पा के अंदर कई तरह के मसाज किए जाते हैं जैसे थाईलैंड का थाई मसाज, वर्म स्टोन मसाज, लुमी-लुमी मसाज।

