shradh paksha
✕

समर मेकअप : खिली-खिली दिखें आप

Written By WD
Updated: बुधवार, 4 अप्रैल 2012 (15:49 IST)
PR
हर मौसम में खूबसूरत दिखना हमारी पहली तमन्ना होती है। लेकिन जब बात गर्मी के मौसम की हो तो चिलचिलाती धूप में त्वचा पर टपकते पसीने के बीच मेकअप को बचाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। गर्मी में त्वचा से पसीने के रूप में पानी व तैल का रिसाव अधिक मात्रा में होने के कारण मेकअप त्वचा पर लंबे समय तक टिक नहीं पाता है।

इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं समर मेकअप के कुछ आसान टिप्स। जिन पर अमल कर आप इस हॉट सीजन में भी बड़ी कूल नजर आएंगी।

- गर्मी में मेकअप के लिए कॉस्मेटिक लेते समय आप ऑइल बेस्ड मेकअप की जगह वॉटर बेस्ड मेकअप का चयन करें।

- इस सीजन में ब्राइट मेकअप की जगह लाइट मेकअप करें।

- यदि आपकी त्वचा बेदाग है तो बेवजह उस पर फाउंडेशन का प्रयोग न करें।

- गर्मी में मेकअप की शुरुआत चेहरे व गले पर एस्ट्रिजेंट लोशन लगाकर करें। यह लोशन आपके चेहरे का अतिरिक्त तेल सोख लेगा।

- इस मौसम में अपने चेहरे पर अधिक मात्रा में पाउडर नहीं लगाएं, क्योंकि ऐसा करने से आपके चेहरे के रोमछिद्र पसीने के बहाव से ब्लॉक हो सकते हैं।

ND
- पाउडर लगाने के बाद गीले स्पंज या पफ को हल्के हाथों से चेहरे पर थपथपाएं। ऐसा करने से पाउडर लंबे समय तक आपके चेहरे पर टिका रहेगा।

- आंखों के आस-पास अधिक मात्रा में पाउडर न लगाएं।

- आईशेडो पेंसिल आई मेकअप का एक महत्वपूर्ण औजार है। ब्राऊन या ग्रे कलर की आईशेडो पेंसिल आंखो के मेकअप को सॉफ्ट और स्मोकी फील देती है।

- इसके बाद पलकों पर मस्करा लगाएं। मस्करा सुखने के बाद आई ब्रश की सहायता से पलक के बालों को कंघी करें। आई मेकअप में ड्रेमेटिक फील के लिए मस्करा का एक कोड और लगाएं।

- चिलचिलाती गर्मी के इस मौसम में प्लेन लिप ग्लास ही लिप मेकअप के लिए काफी है। आप चाहे तो सिर्फ लिप ग्लास का इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर लाइट कलर की लिपस्टिक लगाकर उसके ऊपर लिप ग्लास लगा सकती हैं।

- इस मौसम में लिपस्टिक के डार्क शेड अवॉइड करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास