Hanuman Chalisa
✕

Winter Facial : ठंड में नहीं जाना पड़ेगा पार्लर, घर पर ही करें 2 आसान तरीके से फेशियल

Updated: गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (15:01 IST)
सर्दियों के मौसम में घर से बाहर निकलने में बहुत अधिक आलस आता है और पार्लर जाने के लिए 10 बार विचार करना पड़ता है। लेकिन ठंड में त्वचा की केयर अधिक करनी पड़ती है। क्‍योंकि इस मौसम में त्वचा बहुत जल्‍द रूखी और बेजान हो जाती है। केयर नहीं करने पर वह फट जाती है और जलन करती है। लेकिन कुछ सरल उपाय है जिन्हें आप घर पर फॉलो कर सकते हैं और ठंड के मौसम में गुलाबी और ग्लोइंग त्वचा पा सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर कैसे करें केमिकल फ्री दो स्‍टेप में फेशियल -

1.बादाम से करें फेशियल

इसके लिए सबसे पहले क्लींजिंग मिल्क से अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें। ताकि चेहरे पर जमी गंदगी निकल जाए। इसके बाद एक चम्मच बादाम का पेस्ट लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और थोड़ा सा पानी। तीनों को अच्‍छे से मिक्‍स करके हल्‍के हाथों से मसाज करते रहे। बादाम का पेस्ट बनाते वक्त उसमें थोड़े से दाने जरूर रखें। ताकि स्क्रबिंग अच्छे से

हो सकें। 15 मिनट तक हल्‍के -हल्‍के हाथों से मसाज करते रहें। त्‍वचा पर कट्ठा लगने पर थोड़ा-सा पानी मिक्स करते रहे। इसके बाद कॉटन से चेहरे को साफ करें और पानी से धोकर थोड़ा सा मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगा लें।

2. अंडा और गुलाब जल -

अंडा सेहत और स्किन दोनों के लिए अच्छा होता है। फिलहाल स्किन की बात कर रहे हैं। ठंड के मौसम में घर पर बिना किसी केमिकल प्रोडक्ट के आराम से फेशियल कर सकते हैं।और आपकी ड्राई स्किन है तो यह आपके लिए अधिक लाभदायक है। फेशियल के लिए आपको अंडे की जर्दी में 2 चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच शहद मिलाएं। चेहरे पर 10 मिनट लगा रहने दें और इसके बाद हल्‍के -हल्‍के हाथ से मसाज करें। इसके बाद पानी से धोकर चेहरे को साफ कर लें। आपका चेहरा एकदम सॉफ्ट हो जाएगा।

तो कुछ इस तरह से ठंड में घर पर केमिकल फ्री फेशियल कर सकते हैं। हालांकि आपको अंडे से एलर्जी नहीं इसके लिए पहले थोड़ा-सा स्किन टेस्ट जरूर करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख