Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

गर्मी में वैक्सिंग के बाद निकल आते हैं दाने, राहत दिलाएंगे ये नुस्खे

WD Feature Desk
शनिवार, 5 अप्रैल 2025 (18:22 IST)
Home Remedies For Rashes After Waxing: महिलाएं पैर, हाथ और चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों को हटाने के लिए पार्लर जाकर वैक्सिंग करवाना सबसे बेस्ट मानती है। ऐसा माना जाता है कि अगर रेगुलर वैक्सिंग करवाई जाए तो अनचाहे बालों की ग्रोथ कम होती है और वैक्सिंग से डेड स्किन को भी आसानी से हटाया जा सकता है। गर्मियों में वैक्सिंग की वजह से बॉडी पर दाने निकल सकते हैं। आज इस आर्टिकल में मैं आपको वैक्सिंग के बाद खुजली और दाने ठीक करने के नुस्खों के बारे में बता रहे हैं। 

वैक्सिंग के बाद दाने और खुजली से राहत पाने के लिए क्या करें :  
बर्फ की सिकाई: गर्म वैक्सिंग की वजह से अगर आपको खुजली या दाने हो गए हैं तो बर्फ से सिकाई करें। बर्फ की तासीर ठंडी होती है। वैक्सिंग वाली जगह पर बर्फ से सिकाई करने से स्किन को ठंडक को मिलती है और दाने और खुजली से छुटकारा मिलता है। इसके लिए एक सूती या मलमल के रुमाल में 2 से 3 टुकड़े बर्फ के डालें। बाद में इससे परेशानी वाली जगह पर सिकाई करें।

एलोवेरा जेल लगाएं: एलोवेरा जेल की तासीर ठंडी होती है। वैक्सिंग के तुरंत बाद अगर एलोवेरा जेल स्किन पर अप्लाई कर लिया जाए, तो किसी भी तरह की परेशानी ही नहीं होती है। गर्मियों में वैक्सिंग के बाद होने वाले रैशेज, जलन या दानों से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गुलाब जल और हल्दी से बना लेप लगाएं:  गुलाब जल और हल्दी का मिश्रण वैक्सिंग के बाद होने वाली खुजली, जलन और दाने की प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच हल्दी और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। वैक्सिंग के 10 मिनट के बाद इस मिश्रण को लगाएं। गुलाब जल और हल्दी का मिश्रण लगाने से आपको वैक्सिंग की वजह से होने वाली परेशानियों से तुरंत राहत मिलती है।

एसेंशियल ऑयल अप्लाए करें: वैक्सिंग के बाद होने वाली स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप एसेंशियल ऑयल भी ट्राई कर सकती हैं। लैवेंडर एसेंशियल ऑयल इसके लिए बेहतरीन विकल्प है। एसेंशियल ऑयल की तासीर ठंडी होती है, जिसका इस्तेमाल स्किन पर करने से यह तुरंत राहत दिलाता है। इसके अलावा पिपरमिंट ऑयल भी इस समस्या के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।
 
पुदीने के पत्तों का लेप है फ़ायदेमंद:
पुदीने के पत्तों को बारीक पीसकर इसका लेप वैक्सिंग वाली जगहों पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में स्किन को नॉर्मल पानी से धोकर नारियल का तेल लगाएं। ऐसा करने से आपको तुरंत खुजली और जलन से राहत मिलेगी।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

अगला लेख