biodatamaker

टूथब्रश को दांत साफ करने के अलावा इन 9 काम के लिए भी इस्तेमाल करें

Updated: मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (15:16 IST)
क्या आप मानते हैं कि टूथब्रश तो ब्रश करने के लिए होता है? सही भी है, लेकिन इसके कई और इस्तेमाल भी हो सकते हैं। आइए, आपको इसके कुछ ऐसे इस्तेमाल बताएं, जिन्हें जानने के बाद आपको रोजमर्रा की कई छोटी-छोटी चीजों में बड़ी मदद मिल जाएगी।
 
1. किसी भी प्रयोग से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आप जिस टूथब्रश का प्रयोग कर रहे हैं, वह सॉफ्ट ब्रिसल्स वाला हो, ताकि इसका प्रयोग करने पर रेशेस या निशान न बन जाए।
 
2. दांतों की सफाई के अलावा, आप अपने नाखूनों की बेहतर सफाई के लिए टूथब्रश का प्रयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं मेनीक्योर और पेडीक्योर के लिए भी टूथब्रश का इस्तेमाल बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।
 
3. होंठों पर जमी मृत त्वचा की परतों को हटाने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल करें। इसके प्रयोग से होंठ नर्म और गुलाबी हो जाएंगे। बल्कि आप रोज ब्रश करने के बाद य‍ह प्रयोग कर सकते हैं।
 
4. स्प्रे पेंटिंग का शौक रखते हैं, तो टूथब्रश एक बढ़िया विकल्प है जिसका प्रयोग आप अलग-अलग रंगों में डूबोकर स्प्रे करने के लिए आसानी से कर सकते हैं।
 
5. कंघा साफ करने के लिए टूथब्रश सबसे आसान और प्रभावी तरीका है। लंबे समय तक कंघे का प्रयोग करने पर उसमें काफी गंदगी जमा हो जाती है। कंघे की गंदगी को टूथब्रश से आसानी से साफ किया जा सकता है।
 
6. गहनों की सफाई के लिए भी टूथब्रश का इस्तेमाल एक बेहतर तरीका है, जिसके माध्यम से कोनों में जमी गंदगी भी आसानी से साफ हो सकती है। पुराने गहनों को चमकाने के लिए भी यह बेहतरीन है।
 
7. स्क्रबिंग करने के लिए सॉफ्ट टूथब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्के हाथों से इसका प्रयोग करने के बाद चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो लें। लेकिन आंखों के आसपास इसका प्रयोग करने से बचें।
 
8. मस्कारा लगाने के बाद टूथब्रश के इस्तेमाल से आप आपकी पलकों को घना और लंबा दिखा सकते हैं। इसके प्रयोग से अतरिक्त मस्कारा भी पलकों से निकल जाएगा और पलकें खूबसूरत दिखेंगी।
 
9. बालों को सेट करने के लिए हेयर स्प्रे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे टूथब्रश की सहायता से लगा सकते हैं। इससे बाल सही तरीके से सेट होंगे और स्प्रे भी ज्यादा बरबाद नहीं होगा।
 
10. आईब्रोज को सेट करने के लिए टूथ ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आसान भी होगा और व्यवस्थित भी। इसकी सहायता से काजल का इस्तेमाल कर आईब्रोल को घना और काला भी बना सकते हैं।

ALSO READ: वैसलीन का उपयोग केवल होंठों पर लगाने तक सीमित नहीं, जानिए इस्तेमाल के 19 तरीके
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जीना सीखिए

Friendship Day 2026: अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए 5 यूनिक गिफ्ट आइडिया, नया ट्रेंड हो रहा वायरल

Friendship Day 2026: कैसे दोस्तों के दोस्त बन जाते हैं जिंदगी के सबसे पक्के दोस्त?

गाली पर इतना बवाल क्यों? भाषा बिगड़ रही है, या समाज का असली चेहरा सामने आ रहा है?

कागज से नहीं, भ्रांतियों से बचने की आवश्यकता है

अगला लेख