Daily Horoscope
✕

कैसे होते हैं धनु राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...

Updated: मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (15:07 IST)
हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रस्तुत है धनु राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-
 
राशि-धनु
स्वामी ग्रह-बृहस्पति/गुरु
गुणधर्म-द्विस्वभाव
तत्व-अग्नि
उदय-पृष्ठोदय
दिशा-पूर्व
 
धनु राशि वाले जातक का व्यक्तित्व
 
जिन जातकों के जन्म समय जन्मपत्रिका में चन्द्रमा धनु राशि में स्थित होता है उनकी धनु राशि होती है। धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है। बृहस्पति को नवग्रहों में गुरु की उपाधि प्राप्त है। 
 
धनु राशि वाले जातकों का शरीर सुगठित व संतुलित होता है। गुरु के प्रभाव के कारण ये विद्वान एवं प्रतिभाशाली होते हैं। धनु राशि वाले जातक सुंदर व प्राय: गौर वर्ण वाले होते हैं। उनका मस्तक चौड़ा होता है। धनु राशि एक अग्नि तत्व राशि है इसके प्रभाव से धनु राशि वाले साहसी एवं किसी भी परिस्थिति में हार ना मानने वाले होते हैं। वे उग्र व महत्वाकांक्षी होते हैं। वे कठिनतम समस्याओं को भी अपने विवेक-बुद्धि से सुलझाने में सक्षम होते हैं। 
 
धनु राशि के जातक आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। अग्नि तत्व राशि के होने के कारण उनमें उत्तेजना व जोश अधिक होता है। 
 
धनु एक द्विस्वभाव राशि है। इसके कारण धनु राशिवाले शीघ्र किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाते। उनमें निर्णय लेने की स्थिति अक्सर 'पल में तोला, पल में मासा' वाली होती है। वे खूब सोच-विचार कर ही कोई निर्णय लेते हैं। गुरु के प्रभाव के कारण धनु राशि के जातक आस्तिक होते हैं। इस राशि के जातक सात्विक होते हैं। 
 
धनु राशि वाले जातक प्राय: अत्यंत उदारवादी व आध्यात्मिक किस्म के होते हैं। धनु राशि वाले अधिकतर शासकीय सेवा, न्यायाधीश, वकील, अध्यापक, शिक्षाविद, ज्योतिषी, लेखक, वक्ता, राजनेता, धर्मगुरु, उपदेशक आदि क्षेत्रों में अधिक सफल होते हैं।
(क्रमश:)...
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में सूर्य का प्रवेश, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिलेगा लाभ

14 November Birthday: आपको 14 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख