suvichar
✕

लहसुन का पेस्ट दूर कर सकता है त्वचा की कई समस्याएं, आप भी जानिए कैसे...

Updated: बुधवार, 12 जून 2019 (15:14 IST)
लहसुन केवल खाने में ही इस्तेमाल नहीं होता, इसके पेस्ट से त्वचा की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। लहसुन में एंटी इन्फ्लैमेटरीम, एंटीएजिंग सहीत कई अन्य गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की सेहत को सही रखकर, आपकी सुंदरता बढ़ाने में फायदेमंद होते है। लहसुन का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से कई त्वचा संबंधी समस्या का हल हो सकता है। आइए, जानते हैं लहसुन से निखरी त्वचा पाने के तरीके -
 
 
1. लहसुन के रस को मुंहासों पर लगाएं और 5 मिनट तक छोड़ दे। इसके बाद अपने चेहरे को धो लिजीए। ऐसा नियमित करने से चेहरे के दाग-धब्बे हटाने लगते है।
 
2. लहसुन की एक कली को पीसकर, आधे टमाटर के साथ मिलाइए और इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर रखे फिर चेहरा धो ले। इससे आपके स्किन के रोम छिद्र खुलते हैं और त्वचा साफ होती है।
 
3. लहसुन के रस और जैतून के तेल को मिलाकर हल्का गर्म करें। अब इस तेल को स्ट्रेच मार्क पर लगाएं। ऐसा नियमित करने से कुछ दिनों में आप देखेंगे कि आपके स्ट्रेच मार्क कम होते जाएंगे।
 
4. जिन लोगों की त्वचा पर लाल-लाल धब्बे हैं, यदि वे भी लहसुन का पेस्ट अपने निशानों पर लगाएंगे तो उन्हें इन धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।
 
5. यदि आपके चेहरे व गर्दन पर झुर्रियां आ रही हैं, तो आप लहसुन को शहद और नींबू के साथ मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से झुर्रियां जल्दी नहीं आती हैं।

ALSO READ: बालों में बाउंस लाने और उन्हें हेल्दी बनाने के लिए ऐसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख