dharma sangrah
✕

हेयर ड्रायर इस्तेमाल करने से पहले, जरूर पढ़ें ये 7 टिप्स

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (15:48 IST)
वैसे तो बालों को सुखाने के लिए धूप ही सबसे बेहतर विकल्प है, लेकिन यदि मौसम ठंडा या बारिश का हो, तो बालों को सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल किया जा सकता है। हां, अगर आप नियमित तौर पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसके नुकसान और सावधानियों के बारे में जरूर जान लेता चाहिए। 

यह भी पढ़ें :  बरसात में होती है बालों में चिपचिपाहट, जानें 5 उपाय
 
बालों को नया हेयर स्टाइल देने के लिए भी हेयर ड्रायर का इस्तेमाल होता है। लेकिन इसके नुकसान भी जल्द ही दिखाई दे सकते हैं। हेयर ड्रायर का अत्यधिक इस्तेमाल बालों की प्राकृतिक सुंदरता छीन सकता है। वहीं इसके रोजाना इस्तेमाल से बालों में डैंड्रफ, क्लीडेंट, डल एंड ड्राइनेस जैसी समस्याएं बढ़ सकती है और  बाल रूखे व बेजान होकर टूटने लगते हैं। हेयर ड्रायर के नुकसान का एक  प्रमुख कारण इससे निकलने वाली हीट ही है, जो बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाती है औरबालों को दो मुंहा भी बनाती है।
 
यह भी पढ़ें :  बालों में घी लगाने से होंगे 5 गजब के फायदे
 
सावधानियां - 1  हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि बालों से इसकी दूरी 6-9 इंच की जरूर हो। ऐसा न होने पर बालों में रूखापन बढ़ जाएगा और वे जल्दी टूटने भी लगेंगे।
 
2  हेयर ड्रायर प्रयोग करने से पहले बालों में नरिशमेंट सीरम लगा लें, ताकि ड्रायर की हीट से बालों को ज्यादा नुकसान भी न पहुंचे और बाल मुलायम हो सकें। 
 
3  आपके बालों के प्रकार के अनुसार ही हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। जैसे कि बाल कर्ली हैं, रूखे हैं, सॉफ्ट हैं या सिल्की हैं, इसके अनुसार आपको तापमान या फिर समय की आवश्यकता होगी। 
 
4  ड्रायर के इस्तेमाल करने से पहले बालों की कंडीशनिंग करना न भूलें। कई बार सही तरीके से इस्तेमाल न किए जाने पर बाल ड्राय होने के साथ-साथ उलझ भी जाते हैं, जो इनके टूटने का कारण बनता है।
 
यह भी पढ़ें :  5 घरेलू उपाय, बालों को झड़ने से बचाए
 
5  रूखे बालों में जितना हो सके कम ड्रायर का इस्तेमाल करें। कोल्ड ड्रायर का इस्तेमाल करें क्योंकि इसमें आयन ज्यादा होते हैं जो पॉजिटिव होते हैं और हवा में हीट कम होती है। 
 
6  अगर आपके लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल जरूरी है तो बालों की रेगुलर ऑयलिंग करें, ताकि बालों को पर्याप्त पोषण मिल सके। ड्रायर का अधिक इस्तेमाल बालों का पोषण छीन लेता है।
 
7  बालों का मजबूत व पोषित रखने के लिए खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। आंवला, हरी सब्जी, जूस, दही आदि को अपने खाने में शामिल कर भी बालों को पोषण प्रदान किया जा सकता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख