dharma sangrah

Beauty Tips : त्वचा की समस्या से हैं परेशान तो अपनाएं खास टिप्स

Updated: गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (15:53 IST)
अगर आप किसी प्रकार की त्वचा समस्या से परेशान है जिसमें बार-बार खुजली होती है, तो सावधान रहें। त्वचा पर, होंठों के पास या फिर आपकी अंतरंग त्वचा पर इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जो कि विषाणु के संक्रमण के कारण होती है। अगर आपको होती है यह समस्या, तो अभी जानिए यह 5 घरेलू उपचार -
 
1 बर्फ - प्रभावित त्वचा पर खुजली के साथ-साथ कई बार सूजन और लालिमा भी हो जाती है। इससे बचने के लिए उस जगह पर बर्फ रगड़ना एक अच्छा विकल्प है। इससे सूजन और लालिमा कम होगी।
 
2 नींबू - नींबू को आधा काटकर प्रभावित स्थान पर लगाएं या फिर रख दें। कुछ समय बाद इसे हटाकर नींबू का नया टुकड़ा इस्तेमाल करें। हो सकता है कि इससे आपको कुछ जलन महसूस हो, लेकिन यह संक्रमण को खत्म करने का एक बेहतर तरीका है। इन तरीके को बाहरी त्वचा पर ही आजमाएं।
 
3 टी बैग - टी बैग भी त्वचा के इस संक्रमण से बचने के एक अच्छा तरीका है। इसके लिए एक कप गरम पानी में टी बैग को कुछ मिनट तक भिगोएं और फिर इसे प्रभावित स्थान पर रख दें। इसकी जगह पर आप रुई के फाहे को चायपत्ती के गरम पानी में भि‍गोकर भी लगा सकते हैं। 
 
4 एलोवेरा - एलोवेरा यानि गवारपाठा के टुकड़े को उल्टा करके प्रभावित स्थान  पर रखें या फिर रगड़ें। इसके अलावा इसका गूदा निकालकर भी संबंधि‍त स्थान पर लगाने से लाभ होगा। दिन में दो बार यह तरीका आजमाएं और 10 से 15 दिन में फायदा पाएं।
 
5 शहद - संक्रमण से बचने के लिए शहद एक प्राकृतिक औषधि‍ है। इसे प्रभावित स्थान पर दिन में दो से तीन बार लगाएं। कुछ ही दिनों में त्वचा संबंधी यह समस्या ठीक हो जाएगी।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख