dharma sangrah

Valentine's Day पर तैयार करें घरेलू स्क्रब और दिखें चमकदार

Updated: गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (14:41 IST)
वेलेंटाइन डे पर दिखना है बिलकुल फ्रेश लेकिन धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से चेहरे की चमक फीकी पड़ गई है तो बिलकुल घबराएं नहीं। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ घरेलू स्क्रब जिसका इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा पर जमी गंदगी को साफ करके वापस से अपनी त्वचा पर चमक ला सकती हैं, क्योंकि चेहरे पर स्क्रब कर के त्वचा पर जमी डेड स्कीन को निकाला जा सकता है जिससे कि आपका चेहरा क्लीन और फ्रेश नजर आता है।
 
तो आइए जानें वेलेंटाइन डे के स्पेशल मौके पर इन स्क्रब के बारे में जिन्हें आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं।
 
चीनी और नींबू
 
चीनी और नींबू- 1 चम्मच चीनी लीजिए। अब इसमें आप आधा चम्मच नींबू का रस मिला लीजिए। अब बिलकुल हल्के हाथों से इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर स्क्रब करने के बाद चेहरा धो लें।
 
संतरे के छिलके का स्क्रब
 
संतरे के छिलके का स्क्रब। जी हां, संतरे के छिलके आपकी त्वचा में निखार लाने में सहायक हैं। इसके लिए बस आपको छिलके को सुखाकर पीस लेना है। अब इस पाउडर में कच्चा दूध मिलाकर आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। संतरे के छिलके का पाउडर अच्छे स्क्रब का काम करता है।
 
चावल के आटे का स्क्रब
 
चावल का आटा और दही इन दोनों को समान मात्रा में मिला लीजिए। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज कीजिए और कुछ देर चेहरे पर रखकर साफ पानी से उसे धो लें।
 
बेकिंग सोडे का स्क्रब
 
घर पर झटपट चेहरे को चमकाना है तो 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा, 1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, आधा नींबू का रस और शहद मिलाएं। तैयार पेस्ट को त्वचा पर 5 मिनट के लिए लगाएं और चेहरे को धो लें। ध्यान रहे, इस पेस्ट का इस्तेमाल सप्ताह में 2 बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख