Hanuman Chalisa

सर्दियों में चाहते हैं सॉफ्ट स्किन तो इन 5 टिप्स को करें फॉलो

Updated: शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (17:31 IST)
सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान-सी नजर आती है, तो ऐसे में रूखी त्वचा चेहरे पर साफ नजर आती है। इतना ही नहीं होंठ और एड़ियां भी फटने लगती हैं। ठंड में अगर आप भी इन्हीं समस्या से परेशान हो रहे है, तो आप इन आसान टिप्स को अपनाकर अपनी रूखी त्वचा से निजात पा सकते हैं।
 
1  साबुन का कम से कम प्रयोग करें क्योंकि साबुन से त्वचा की शुष्कता और बढ़ जाती है। त्वचा को मुलायम और कोमल बनाए रखने के लिए इसका प्रयोग कम करें या नहीं करें। इसकी जगह अच्छे किस्म का फेसवाश इस्तेमाल करें।
 
2  मौसम सर्दी का हो या गर्मी का साधारण गुनगुने पानी से नहाना ही लाभदायक रहता है। इससे त्वचा की रंगत बनी रहती है और सर्दी-जुकाम भी नहीं होता है। अत: नहाने के लि‍ए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
 
3  जाड़े के मौसम में नहाने के बाद हो तो नारियल के तेल से त्वचा की मालिश जरूर करें। इससे अपकी त्वचा की कोमलता बनी रहती है और वह रूखी भी नहीं होती।
 
4  सर्दी के मौसम में धूप अच्छी लगती है। धूप का आनंद लें लेकिन सीधे धूप में न बैठें। क्योंकि सूर्य की तेज किरणें त्वचा रोग उत्पन्न करती हैं। धूप में बैठने से पहले सनब्लॉक क्रीम या कोई ऑइली क्रीम लगा लें। 
 
5  नियमित मालिश करें। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह सही तरीके से होता है और त्वचा मुलायम एवं चमकीली बनती है। प्रतिदिन मालिश करने से अनावश्यक मोटापा भी कम होता है और सर्दी भी नहीं लगती है। तेल से त्वचा की मालिश करने के बाद बीस मिनट तक धूप लेना अच्छा रहता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख