biodatamaker
✕

गर्भावस्था में खूबसूरती बरकरार रखना इतना भी मुश्किल नहीं है, पढ़ें टिप्स

Updated: बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (13:19 IST)
गर्भावस्था के दौरान भी सुंदर दिखना चाहती हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हालांकि गर्भावस्था के दौरान कई गर्भवती महिलाओं के चेहरे पर नेचुरल प्रेगनेंसी ग्लो आता ही हैं, लेकिन चेहरे के अलावा शरीर के अन्य कई हिस्सों में समस्याएं भी आने लगती हैं, जैसे आंखों के नीचे काले घेरे, हार्मोनल बदलाव की वजह से मुंहासों का आना, बाल पहले से ज्यादा झड़ने लगे और दो मुंहे होना आदि।
 
यदि आप इस तरह की समस्याओं से निजात पाना चाहती हैं, तो ये आसान से टिप्स अपनाएं -
 
1 इस अवस्था में शरीर को पोषक तत्वों की आवश्यकता अधिक होती है, जिनकी कमी सौंदर्य चुरा सकती है, अत: स्वास्थ्य और खानपान का विशेष ध्यान रखें। दूध, दही, हरी सब्जियां, दालें आदि शामिल करें।
 
2 आंखों के लिए विटामिन से भरपूर आहार लें, जिससे आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या नहीं होगी। इसके अलावा नींद भी पर्याप्त लें।
 
3 इस अवस्था में कैल्शियम की कमी बच्चे के लिए तो नुकसानदायक है ही, आपको भी दांत संबंधी समस्या दे सकती है, अत: डॉक्टर की सलाह के अनुसार कैल्शियम और विटामिन सी जरूर लें।
 
4 पेट, कूल्‍हे और स्तनों पर स्ट्रैच मार्क्स से बचने के लिए बेबी ऑइल की हल्के हाथों से मालिश करवाएं और शरीर को झुकाने के बजाए सीधा रखें।
 
5 बालों को हानिकारक शैंपू के बजाए, मुल्तानी मिट्टी या रीठा व शिकाकाई से धोएं और दो मुंहे बालों को ट्र‍िम कराएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख