shradh paksha
✕

ब्लीच से पाना है दोगुना निखार तो इन 10 बातों का रखें ध्यान

Updated: सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (16:04 IST)
अपनी त्वचा की रंगत निखारने के लिए कई लड़कियां व महिलाएं ब्लीच करती है। ब्लीच त्वचा को कोमल बनाने के साथ-साथ उसका पोषण भी करता है। ब्लीच की एक अच्छी बात यह है कि इसका इस्तेमाल आसानी से घर परभी कर सकते हैं। साफ चेहरा व निखरी रंगत पाकर महिलाओं के आत्मविश्वास में गजब का फर्क आ जाता हैं।
 
आइए, जानते हैं ब्लीच से जुड़ी कुछ खास बातें-
 
1. चेहरे को साफ-सुथरा व कांतिमय बनाने के लिए 'ब्लीच' एक बेहतर विकल्प है। ब्लीच आपकी त्वचा के अनचाहे बालों को छिपाने के साथ ही त्वचा में सोने सा निखार भी लाता है।
 
2. ब्लीच का इस्तेमाल हाथ, पैर व पेट पर भी वेक्स के विकल्प के रूप में किया जा सकता है।
 
3. ध्यान रहे ब्लीच में अमोनिया की मात्रा निर्देशानुसार ही मिलाए। इसमें अमोनिया की अधिक मात्रा आपके चेहरे को नुकसान पहुँचा सकती है।
 
4. इसे लगाते समय बस इस बात का जरूर ध्यान रखें कि यदि यह आँखों के ऊपर लग गया तो बहुत अधिक नुकसानदेह हो सकता है। बेहतर होगा कि आप इसे आँखों व आई ब्रो पर नहीं लगाएँ।
 
5. किसी पार्टी में जाना हो या विवाह समारोह में...फटाफट तैयार होने के लिए ब्लीच बेहतर विकल्प है।
 
6. आजकल बाजार में कई प्रकार की कंपनियों के ब्लीच उपलब्ध हैं, जिनके ट्रायल पैक का इस्तेमाल कर आप उन्हें अपनी स्कीन पर आजमा सकती है।
 
7. बॉक्स पर दिए गए निर्देशानुसार ही ब्लीच क्रीम में अमोनिया पावडर की मात्रा डालें।
 
8. क्रीम और पावडर के इस मिश्रण को पहले कोहनी पर या अन्य जगह पर लगाकर देखें।
 
9. त्वचा में अधिक जलन होने पर मिश्रण में क्रीम की मात्रा बढ़ाएँ।
 
10. हमेशा ब्रांडेड कंपनी का ही ब्लीच इस्तेमाल करें।

ALSO READ: शैंपू और कंडीशनर के इस्तेमाल का सही तरीका

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख