sundarkand
✕

Holi Hair Care Tips : प्री और पोस्ट होली बालों की ऐसे करें देखभाल, चमक रहेगी बरकरार

Updated: गुरुवार, 17 मार्च 2022 (17:30 IST)
होली रंगों का त्‍योहार है रंग, गुलाल लगाकर खूब मस्ती की जाती है, गानों पर डांस किया जाता है तो इस दिन ठंडाई भी खूब पी जाती है। होली पर रंग तो खूब जमता है लेकिन स्किन और बालों का भी खूब ख्याल रखना होता है। रंगों और गुलाल में केमिकल होता ही है। जिससे त्वचा में भी खिंचाव होता है और बाल भी बेजान और रूखे हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं होली से पहले और होली के बाद कैसे बालों की केयर करें ताकि उनकी चमक बरकरार रहें।  

होली के पहले बालों की प्री केयर टिप्‍स

- अगर आपके दो मुंह बाल आ रहे हो तो उन्‍हें पहले ही कट कर लें। अन्यथा बाल और जल्दी और ज्यादा खराब होते हैं।  
- होली खेलने से पहले बालों में अच्छे से ऑयलिंग करें। ताकि पक्का कलर डालने पर आसानी से निकल जाएं।
- बालों में तेल लगाकर आप सागर चोटी भी बना सकती हैं। जिससे रंग अंदर तक नहीं जा सकेगा।  
- जगह के अनुसार हेयर स्टाइल बनाएं। अगर आपको लगता है कि वहां पानी का भी प्रयोग किया जाएगा ऐसे में पहले ही अपने बालों को बांध लें।  

पोस्‍ट हेयर केयर टिप्स

- होली खेलने के बाद सबसे पहले अपने बालों से धीरे-धीरे कलर निकाल लें। इसके बाद ही बालों को धोएं।
- हेयर वॉश करते वक्त बालों को हल्‍के हाथों से धोएं।
- बालों में पक्का कलर लगने पर बालों को जोर से नहीं धोएं। एक दिन में ही कलर निकालने की कोशिश नहीं करें।
- बालों को धोकर सुखाकर आप फिर से हेयर ऑयल से मालिश करें। और अगले दिन बालों को भाप दें। इससे बालों में नमी बनेगी, शाइनी दिखेंगे और पुन: अच्छी कंडीशन में लौट आएंगे।  

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख