Hanuman Chalisa

Pedicure At Home : इन आसान Tips को अपनाकर घर में करें, पार्लर जैसा Pedicure

Updated: शनिवार, 22 अगस्त 2020 (19:00 IST)
कहते हैं कि साफ और सुंदर पैर किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाने के लिए काफी होते हैं और इनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी तो हमारी है। यदि आप अपनी स्कीन और हेयर सबका बहुत अच्छे से ध्यान रखती हैं, लेकिन अपने पैरों को नजरअंदाज करती हैं तो आपकी पूरी मेहनत किसी काम की नहीं है। जितनी आप स्कीन और हेयर की देखरेख करती हैं, उसी तरह समय-समय पर पेडिक्योर की भी जरूरत पड़ती है। 
 
पेडिक्योर के लिए आपको पार्लर जाने की भी कोई आवश्यकता नहीं है हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बात रहे है जिनका इस्तेमाल कर आप घर में ही पेडिक्योर कर सकती है,
 
 कैसे करें घर में पार्लर जैसा  पेडिक्योर? आइए जानते हैं-
 
सबसे पहले जानते हैं कि आपको किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?
 
1. प्यूमिक स्टोन
2. नेल ब्रश
3. लुफा
4. नेल पॉलिश रिमूवर
5. माइल्ड शैम्पू
6. नींबू
7. शहद
8. क्रीम
9. टॉवेल
10. क्यूटिकल पुशर
 
सबसे पहले अपने पैरों से नेल पॉलिश को रिमूवर के माध्यम से निकालें।
 
थोड़ा-सा शहद लेकर इसे अपने पैरों के नाखूनों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
 
अब आपको गर्म पानी करना है। इसमें नींबू की कुछ बूंदें, नमक और शैम्पू मिला लें। ध्यान रहे शैम्पू माइड रहे ताकि आपके  पैर ड्राई न हों।
 
अब इस गर्म पानी में अपने पैरों को डुबोकर रखें और पानी के अंदर रखकर ही अपने नाखूनों को क्लीन करें। प्यूमिक स्टोन के माध्यम से अपनी एड़ियों पर जमी डेड स्कीन को रिमूव करें और ब्रश की मदद से आप अच्छी तरह से  पैरों की स्कीन को साफ करें।
 
अब क्यूटिकल पुशर की मदद से आप अपने  पैरों के नाखूनों को साफ करें।
 
अब अपने हाथों पर पैरों पर नींबू को लेकर अच्छी तरह से रब करें जिससे कि स्कीन में जो टैन हुआ है, वो साफ हो सके। इसे अच्छी तरह से अपने पैरों और हाथों में रगड़ते रहें।
 
अब लुफा की मदद से अपने पैरों को गर्म पानी में रखकर अच्छी तरह से साफ कर लें,  ताकि पैरों में जमी डेड स्कीन निकल जाए।
 
अब  पैरों को  टॉवेल से पोंछकर सुखा लें। अब क्रीम लेकर इसे अपने  पैरों पर लगाएं और मसाज करें।
 
अब आखिरी स्टेप, अपनी मनपसंद कर्लर की नेल पॉलिश लगा लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख