Hanuman Chalisa

प्राकृतिक परफ्यूम है केवड़ा और मोगरे के खुशबूदार फूल, ऐसे करें इस्तेमाल

Updated: गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (10:13 IST)
यदि आप बिना इत्र और परफ्यूम के भी महकना चाहते हैं तो इसके लिए आप इन प्राकृतिक तरीकों को अपना सकते हैं। कुदरत ने कुछ ऐसे फूल मुहैया किए है, जिनका प्रयोग करना अगर आपको पता हो, तो ये महंगे से महंगे इत्र और परफ्यूम की खुशबू को भी पिछे छोड़ देंगे।
 
यहां हम बात कर रहे हैं, दो बेहतरीन खुशबुदार फूलों की, जिनकी भीनी-भीनी महक तन-मन को ठंडक का एहसास कराती है, ये हैं मोगरा और केवड़ा के फूल। आइए जानते हैं कैसे इन फूलों का प्रयोग करके आप अपने शरीर को महका सकते हैं- 
 
1. इनके फूलों को रुमाल या वस्त्रों के अंदर रखने से ठंडी ताजगी अनुभव होती है।
 
2. पसीने की बदबू हटाने के लिए मोगरे के 8 ताजे फूलों को आधा प्याला पानी में अच्छी तरह मसल लें, इस पानी का लेप पूरे शरीर पर मलें। त्वचा ठंडी-ठंडी खुशबू से महकने लगेगी।
 
3. आप चाहें तो स्नान के लिए बाल्टीभर पानी में 5-6 मोगरे के फूल मसलकर भी स्नान कर सकते हैं।
 
4. केवड़ा एक बेहतरीन खुशबुदार फूल है। इसके इत्र की तासीर तन को शीतलता प्रदान करती है। गर्मियों में केवड़े के पानी से स्नान करने से शरीर की जलन खत्म होती है।
 
5. केवड़े के पानी से स्नान करने से पसीने की दुर्गंध से भी छुटकारा मिलता है।

ALSO READ: इन 5 बॉडी पार्ट्स पर छिड़कें परफ्यूम, आपकी खुशबू से लोग हो जाएंगे मदहोश

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

अगला लेख