suvichar
✕

Skin Care Tips : मुल्तानी मिट्टी के ज्यादा इस्तेमाल से होता है त्वचा को नुकसान, जरूर जानें

Updated: शनिवार, 28 मई 2022 (09:40 IST)
बदलती दिनचर्या और धूल मिट्टी के कारण चेहरे पर कई तरह की त्वचा समस्या होने लगती है। जैसे चेहरे पर मुंहासे आना या त्वचा का अत्यधिक बेजान यानी रूखा हो जाना ऐसे में हम कई तरह के उपाय आजमाते है ताकि त्वचा संबंधी परेशानियों से छुटाकारा पा सकें। जिसमें एक उपाय मुल्तानी मिट्टी का भी है। अधिकतर लोग त्वचा को ग्लोइंग और चेहरे पर निखार लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का लेप चेहरे पर करते है बगैर ये जानें की ये उनकी त्वचा के लिए कितनी लाभदायक है या कितनी हानिकारक जी हां मुल्तानी मिट्टी जहां कुछ लोगों को फायदा पहुंचाती है, तो कुछ के लिए ये बहुत नुकसानदायक भी होती है वो कैसे आइए जानते है
 
संवेदनशील स्किन के लिए नुकसानदेह
 
ऐसे लोग जिनकी त्वचा संवेदनशील है उन्हें मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग न के बराबर करना चाहिए। क्योंकि इसके ज्यादा इस्तेमाल से ये चेहरे पर दाने भी ले आती है और त्वचा बेजान और डल नजर आने लगती हैं।
 
 
ड्राई स्किन के लिए नुकसान
 
ड्राई स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी बहुत नुकसानदायक सिध्द होती है। यह त्वचा को बहुत अधिक रूखा कर देती है। जिससे त्वचा बेजान नजर आने लगती है। और चेहरा बहुत अधिक ड्राई होने लगता हैं।
 
 
सर्दी जुकाम
 
ऐसे लोग जिन्हें सर्दी जुकाम या खांसी रहती है उन्हें मुल्तानी मिट्टी से थोड़ी दूरी रखनी चाहिए। क्योंकि मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है जिससे सर्दी-खांसी की समस्या बढ़ जाती है।
 
झुर्रियां आ सकती हैं
 
यदि नियमित मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते है, तो इसे तुरंत बंद कर दें। यह त्वचा में झुर्रियां ला देती है। इसलिए इसका कम इस्तेमाल ही ठीक होता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रांस में हिंसक छात्र प्रदर्शन, हर तीन में से एक स्कूल प्रभावित

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: यदि दयालुता हमारा स्वभाव है, तो हिंसा कहाँ से आती है?

वरिष्ठ अधिकारी चक्रपाणि दत्त मिश्र की पुस्तक 'कमेंट्री ऑन इंडियन स्टाम्प एक्ट, 1899' का गौरवमयी विमोचन

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

अगला लेख