ramcharitmanas

Morning Skin Care Tips : सोकर उठने के बाद ठंडे पानी से धोएं चेहरा और पाएं चमकदार त्वचा

Updated: शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (10:06 IST)
सुबह-सुबह सोकर उठने के बाद आपने अपने चेहरे पर हल्की-सी सूजन जरूर देखी होगी। कभी-कभी चेहरे पर छोटे-छोटे दाने भी नजर आते हैं। ज्यादा तनाव, नींद की कमी या किसी चीज की एलर्जी से ये दाने निकल सकते है। लेकिन एक आसान टिप्स को अपनाकर आप इन सब त्वचा संबंधी परेशानियों से राहत पा सकते है, वो क्या हैं? आइए जानते है।
 
सुबह-सुबह सोकर उठने के बाद यदि आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोते है। बिना फेसवॉश, साबून के तो आपके चेहरे पर धीरे-धीरे चमक आने लगती है। ऐसा आपको नियमित करना है और अंतर कुछ ही दिनों में आपके सामने होगा। ठंडे पानी से चेहरा धोने से त्वचा को कई तरह के फायदे मिलते है वो है।
 
इस बात से हम सभी वाकिफ है, कि चेहरे पर आइस क्यूब रगड़ना बहुत फायदेमंद माना जाता है  बिलकुल उसी तरह ही ठंडे पानी से चेहरा धोना भी आपको तरोताजा करता है। ऐसा करने से आपकी त्वचा टाइट बनी रहती है। और आपकी त्वचा को जवां बनी रहती है। यदि आप ठंडे पानी से चेहरा धोते है, तो फाइन लाइन्स और चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं।
 
चेहरे को ठंडे पानी से सुबह-सुबह धोने से त्वचा बिल्कुल तरोताजा हो जाती है इससे  ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।
 
यदि आप स्टीम लेते है, तो उसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से जरूर धोएं। ठंडे पानी से चेहरा धोने से खुले रोम छिद्र बंद हो जाते हैं।
 
यदि आपकी त्वचा में सनबर्न हुआ है, तो रोज सुबह-सुबह अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। हो सके तो ऐसा दिन में एक से दो बार जरूर करें। ऐसा करने से आपको सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभावों से निजात मिलेगी। साथ ही चेहरे पर कसाव आएगा।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मध्य प्रदेश में पुनर्जीवित हो रही गुरुकुल की सनातन परंपरा

बाघ संरक्षण और पर्यावरण संतुलन

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व

Shravan Month Essay: श्रावण मास पर रोचक हिन्दी निबंध

Happy Guru Purnima Messages: गुरु पूर्णिमा के 10 सबसे खास, भावात्मक और आकर्षक शुभकामना संदेश

अगला लेख