biodatamaker

करवा चौथ पर आपकी मेहंदी का रंग कैसे गाढ़ा होगा, जानिए टिप्स

Updated: शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (13:08 IST)
13 अक्टूबर को करवा चौथ (karva chauth) है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे खास होता है, क्योंकि इस खास अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए सोलह श्रृंगार कर पति की लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं इस त्योहार पर मेहंदी लगाने का भी अपना ही खास महत्व होता है, क्योंकि हाथों में मेहंदी रचाना सुहागिन महिलाओं का एक खास श्रृंगार होता है। आप भी इस करवा चौथ पर अपने पति के नाम की मेहंदी जरूर लगा रही होंगी। 

तो यहां जान लीजिए गहरी मेंहदी रचाने और लगाने के ये खास टिप्स-how to make mehndi dark  
 
यदि आप घर पर ही मेहंदी घोलकर तैयार कर रही हैं, तो यह नीचे दी गई प्रक्रिया आपके लिए सहायक होगी और आपकी मेहंदी का रंग होगा अधिक गहरा-
 
1 सूखी हि‍ना को चाय की पत्ती या कॉफी के पानी के साथ अच्छी तरह से घोल लें, ताकि इसमें गुठलियां न रह जाए।
 
2 अब इस घोल को प्लास्टिक के कोन में डालकर अपनी मनपसंद डिजाइन हथेलियों पर बनाएं
 
3  मेहंदी पूरी तरह सूख जाए उस पर नींबू और चीनी के घोल को लगाएं। 
 
5 मेहंदी का रंग गहरा चाहिए हो तो हथेलियों पर लौंग का धुंआ लगने दें।
 
6 पूरी तरह सूखने के बाद हाथों को अच्छी तरह पानी से धो लें।
 
7 अगर रात के समय मेहंदी लगा रहीं हैं, तो सुबह उठकर मेहंदी को रगड़कर निकालें, फिर इस पर तेल लगा लें।
 
मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों में मारवाड़ी और अरेबियन सबसे ज्यादा प्रचलित और पसंद किया जाता है। इस तरह की डिजाइन ब्रश की सहायता से भी बनाए जा सकते हैं।

Dark Mehndi Tips

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख