dharma sangrah
✕

पिंपल वाली त्वचा पर मेकअप के 5 टिप्स

Updated: मंगलवार, 1 अगस्त 2017 (15:53 IST)
ऑइली स्किन की सबसे बड़ी समस्या है कि इस तरह की त्वचा पर पिंपल्स या मुहांसे बहुत जल्दी होते हैं, जो कई बार मेकअप तो बिगाड़ते ही हैं, प्राकृतिक सौंदर्य भी छीन लेते हैं। अगर आपकी त्वचा भी तैलीय है, तो मेकअप से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान...
 
1 ऑइली स्किन को साफ करने के लिए नींबू और हल्दी युक्त क्लिंजर का उपयोग करें, ताकि त्वचा से तेल कम हो सके। आप चाहें तो कच्चे दूध में नींबू का रस मिलाकर त्वचा का साफ कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  दाग-धब्बे मिटाए, त्वचा में चमक लाए 5 टिप्स
 
2 इस तरह की त्वचा पर टोनर का प्रयोग करना हमेशा फायदेमंद होता है। यह तैलीय त्वचा में तेल का संतुलन बनाए रखने में कारगर है। वहीं इससे चेहरे पर कसावट भी आएगी।
 
3 त्वचा पर अगर पिंपल्स हैं, तो मेकअप से पहले पिंपल करेक्टर किट का प्रयोग करें। इसके अलावा कंसीलर का उपयोग करके आप अपने चेहरे के दाग धब्बे छुपा सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  मुंहासों से परेशान हैं, तो यह 5 टिप्स आपके ही लिए है
 
4 हमेशा मिनरल मेकअप बेस का प्रयोग करें। तैलीय त्वचा के लिए यह बेहतर होता है और किसी भी प्रकार की एलर्जी या रिएक्शन होने से यह त्वचा को बचाने में मदद करता है।
 
5 तैलीय त्वचा के लिए एक बेहतर उपाय यह है कि क्लींजिंग मिल्क और टोनर का प्रयोग करने के बाद, मेकअप से पहले त्वचा पर बर्फ की मसाज करें। इस तरह से मेकअप देर तक टिकेगा और ऑइल का बेलेंस बना रहेगा।

यह भी पढ़ें :  बारिश में कैसा हो आपका ड्रेसिंग सेंस, ये रहे 7 टिप्स
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख