dharma sangrah
✕

जानिए, बरसात में कैसा हो आपका मेकअप?

Updated: रविवार, 24 जून 2018 (12:35 IST)
चाहे मौसम जो भी हो ठंड, गर्मी या बरसात। शादी-ब्याह व किसी खास अवसर की पार्टी के मुहूर्त तो हर मौसम में निकल ही आते हैं और हमारा उनमें उपस्थित होना भी जरूरी होता है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि जब मौसम बरसात का हो तब कैसा मेकअप किया जाए जिससे कि यदि अचानक कभी आपको बारिश का सामना करना भी पड़े तो आपका मेकअप खराब न हो और आपका सौन्दर्य बरकरार रहे।
 
1. इस मौसम में वॉटरप्रूफ एवं हल्का-फुल्का मेकअप करें, जो आपके चेहरे को खूबसूरत तो दिखाए ही, साथ ही भीगने पर उसे बदरंग न बनाए।
 
2. बरसात में गीली बिंदी न लगाएं, क्योंकि गीली बिंदी भीगने पर बहने लगेगी, जिससे आपका चेहरा रंग-बिरंगा हो जाएगा। आप चाहे तो  वॉटरप्रूफ लिक्विड बिंदी लगाएं अन्यथा बाजार में उपलब्ध स्टिकर वाली, नगों वाली या कुंदन वाली सुंदर-सुंदर बिंदिया लगा सकती हैं, ये फैलती नहीं हैं।
 
3. जहां तक संभव हो, फाउंडेशन और फेस पाउडर का प्रयोग न करें। यदि आवश्यक हो, तो फाउंडेशन लगाने के लिए भीगे नम स्पंज का प्रयोग करें। इससे आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा।
 
4. गाढ़ी और क्रीमी फेस क्रीम के बजाए तरल फेस क्रीम का प्रयोग करें।
ALSO READ: अगर त्वचा की परेशानियां हैं तो इन 6 तरह की चीजों से बचकर रहें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख