ramcharitmanas

Makeup Tips : करवा चौथ पर फटाफट मेकअप के सरल Tips

Updated: मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (12:29 IST)
करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है, वहीं शादी के बाद के पहले करवा चौथ का अपना ही एक अलग क्रेज होता है। यदि आप अपने पहले करवा चौथ पर चाहती हैं एकदम परफेक्ट लुक वो भी कम समय में तो हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप घर पर रहकर ही पार्लर जैसा मेकअप कर सकती हैं। वो भी बिलकुल फटाफट। आइए जानते हैं...।
 
सबसे पहले अपने चेहरे पर मेकअप बेस लगाएं फिर इसे ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह से अपने पूरे चेहरे पर लगा लें ताकि चेहरे पर धब्बे नजर न आएं।
 
अब आपको आईशेडो लगाना है तो आप अपनी ड्रेस से मैच करता हुआ आईशेडो लगा सकती हैं, जैसे अगर आपने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हैं तो आप ग्रीन कलर का हल्का सा शेड अपने आईशेडो पर दे सकती हैं।
 
बेस के बाद इसलिए आईशेडो लगाएं ताकि यदि आईशेडो आपके चेहरे पर थोड़ा बहुत गिरता भी है तो आप वापस से मेकअप बेस की मदद से इसे ठीक कर सकती हैं।
 
अब बारी आती है आपके लाइनर की। अपनी आंखों पर लाइनर लगाएं ताकि आपकी आंखें बड़ी और खूबसूरत नजर आए। इसके बाद अपनी आई ब्रो को आईब्रो पेंसिल की मदद से फील करें।
 
अब बारी आती है आपके ब्लशर की तो हल्की-सी स्माइल करते हुए ब्लशर का इस्तेमाल करें। इससे आपके फेस पर एक नेचुरल ग्लो नजर आएगा। इसके बाद बॉटम काजल एप्लाई करें।
 
अब आप लिपस्टिक लगाएं। डार्क कलर की लिपस्टिक ही अप्लाई करें। आप चाहे तो चैरी रेड कलर की लिपस्टिक लगा सकती हैं।
 
 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख