Hanuman Chalisa
✕

ऐसे करें बालों में कंडिशनर का प्रयोग, जानें 5 टिप्स

Updated: गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (14:38 IST)
बालों को मुलायम, चमकदार और सुलझा हुआ बनाने के लिए कंडिशनर का प्रयोग किया जाता है। लेकिन कंडिशनर का प्रयोग कैसे किया जाए, कई लोग नहीं जानते। कंडिशनर के बेहतर परिणाम पाने के लिए जरूर जानिए यह 5 टिप्स -  
 
1 शैंपू करने के बाद बालों को धोकर कंडिशनर का प्रयोग किया जाता है। इसे गीले बालों में लगाकर 2 से 3 मिनट तक रखें, इसके बाद बालों को धो लें। इससे बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे। 

यह भी पढ़ें :  आपकी त्वचा के लि‍ए कौन सा सनस्क्रीन सही? पढ़ें 4 टिप्स
 
2 कंडिशनर का प्रयोग करते वक्त एक बात का ध्यान रखें, कि इसे बालों की जड़ों में न लगाएं। जड़ों में लगाने से इससे बनने वाला ऑइल रोमछिद्रों को बंद कर देता है जिससे बालों के विकास पर असर पड़ता है। 
 
3 अगर आपके बाल छोटे और पतले हैं तो कम मात्रा से काम चल जाएगा, लेकिन अगर आपके बाल लंबे हैं, तो आपको पर्याप्त मात्रा में कंडिशनर की आवश्यकता होगी, ताकि सिरों तक यह अच्छी तरह लग जाए। 

यह भी पढ़ें :  जानें बालों को शैंपू करने का सही तरीका, जानें 5 टिप्स
 
4 बालों के नीचे वाले हिस्से में कंडिशनर का प्रयोग करना चाहिए, इससे बालों में हल्कापन महसूस होता है और लंबाई ज्यादा दिखती है। ऊपर की ओर लगाने से भारीपन महसूस होगा। 
 
5 बालों के प्रकार के अनुसार कंडिशनर का चुनाव करें। आम तौर पर क्रीम कंडिशनर अच्छा होता है लेकिन अगर लिव इन कंडिशनर ले रहे हैं तो इसे धोने की जरूरत नहीं होती। अगर आपके बाल पतले हैं तो स्प्रे कंडिशनर लें और घने बालों के लिए क्रीम लिव इन कंडिशनर।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

अगला लेख