Hanuman Chalisa

How To Remove Pimple Marks: इन आसान Tips को अपनाकर पाएं Spotless Skin

पिंपल्स से अधिकतर लोग परेशान रहते है, लेकिन इनकी सही देखभाल के साथ इनसे छुटकारा पाया जा सकता है। पिंपल्स के कारण होने वाले निशान और धब्बें मानों किसी बुरे सपने से कम नहीं है। हालांकि आपकी जीवनशैली में स्वस्थ आहार शामिल करने से आप इन समस्या से राहत पा सकते है। साथ ही पिंपल्स को रोका भी जा सकता है, लेकिन यदि हार्मोनल असंतुलन है तो भी ब्रेकआउट हो सकते है।  पिंपल के दाग वास्तव में काफी जिद्दी होते हैं जो आपकी त्वचा की प्राकृतिक चमक को छीन लेते हैं, जिससे त्वचा धीरे-धीरे अपनी नमी खोने लगती है, जिससे चेहरे पर डलनेस आ जाती है। लेकिन कुछ प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर आप इन समस्या से छुटकारा पा सकते है। आइए जानते है।
 
प्राकृतिक रूप से पिंपल के निशान को कैसे कम करें।
 
सबसे पहली चीज की अपने चेहरे को बार-बार छुना बंद करें। आप यदि अपने पिंपल्स को छुते है, तो ये खराब हो सकते है। इसके अलावा, आप इन उपायों को अपना सकते है।
 
 
ऑरेंज  पाउडर
 
संतरा विटामिन सी का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसका सेवन करने से वास्तव में आश्चर्यजनक स्वास्थ्य और त्वचा लाभ होते हैं। इसके साथ ही यदि आप संतरे के पाउडर को चेहरे पर लगाते है, तो यह आपके चेहरे पर मौजूद जिद्दी पिंपल्स के दागों को हल्का करने में भी बहुत फायदेमंद है। ऑरेज फेसपैक बनाने के लिए आपको शहद और संतरा पाउडर को समान मात्रा में मिलाना है। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाकर कम से कम 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
 
 
नारियल का तेल
 
नारियल का तेल यह किसी चमत्मकार से कम नहीं है। जो किसी भी प्रकार की त्वचा की स्थिति का इलाज कर सकता है। इसका इस्तेमाल आप प्रभावित जगह कर सकते है। जहां आपको दाग है, वहां नारियल का तेल लगाएं। फिर रातभर इसे लगाकर छोड़ दें। सुबह उठकर चेहरे को साफ कर लें।
 
ऐलोवेरा जेल
 
त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए ऐलोवेरा जेल बहुत फायदेमंद है। यदि ऐलोवेरा जेल का आप नियमित इस्तेमाल करें, तो आप चेहरे पर मौजूद पिंपल्स के निशान से छुटकारा पा सकते है। इसका इस्तेमाल आप नाइट क्रीम के जैसे भी कर सकते है। चेहरे को अच्छी तरह से साफ करके अपने चेहरे पर ऐलोवेरा जेल लगाएं। इसे रातभर लगा रहने दें। फिर सुबह उठकर साफ पानी से चेहरा साफ कर लें।
 
 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

बाल कविता: अकड़म बकड़म

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

अगला लेख