Hanuman Chalisa

Fat Face - चेहरे का फैट फेस इन 5 फूड की वजह से बढ़ सकता है तेजी से

पतला और टोन्ड चेहरा आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। लेकिन चेहरे पर जमा फैट से चेहरा मोटा दिखने लगता है। और खूबसूरत दिखने के लिए चेहरा टोन्ड होता है तो बेहतर है। इसके लिए आपका खानपान बहुत मायने रखता है। क्योंकि जंक फूड की वजह से भी चेहरे पर फैट जमा होने लगता है। अगर आप चेहरे का फैट कम करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको फेस योगा करना होगा या फिर अपने खानपान में से ये चीजें हटाना जरूरी है। तो आइए जानते हैं किन चीजों से आपके चेहरे का फैट बढ़ता है -

1. नमक और शराब - आपके चेहरे का फैट इन दोनों की वजह से रातों रात बढ़ सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए।  

2.रेड मीट- इसमें एक्‍स्‍ट्रा फैट और कैलोरी मौजूद होती है। जिससे चेहरे की पफीनेस बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप फेस फैट को कम करना चाहते हैं तो रेड मीट से दूरी बना लीजिए। ताकि आपको बहुत अधिक मेहनत नहीं करना पड़ेंगी।

3.जंक फूड - जंक फूड में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। जो फेस फैट और बॉडी फैट को बढ़ाने में मदद करती है। एक्सपर्ट के मुताबिक सोडियम युक्‍त चीजों से बचना चाहिए। पैकेज्‍ड फूड बहुत सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

4.सोया सॉस - इसमें भी नमक की काफी मात्रा होती है। और जब शरीर में नमक बढ़ जाता है तो वह ब्‍लोटेड फील करता है। हालांकि इसमें कैलोरी कम होती है लेकिन सोया सॉस बहुत अधिक मात्रा में होता है। जिससे चेहरे पर तो पफीनेस बढ़ती है साथ ही हाइपरटेंशन का रिस्क भी बढ़ जाता है।

5. ब्रेड - आप किसी भी तरह की ब्रेड का इस्तेमाल करें वह कार्ब्स का दूसरा रूप होती है, जो फेस फैट बढ़ाने के लिए जिम्‍मेदार होती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

अगला लेख