suvichar

सनबर्न जैसी त्वचा की कई समस्याओं के लिए वरदान है शहद...

Updated: गुरुवार, 16 मई 2019 (12:15 IST)
शहद को कई सौन्दर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल किया जाता है। ये सुंदरता को निकारने के लिए बहुत ही कारगार होता है। आइए, जानते हैं शहद के इस्तेमाल से होने वाले विभिन्न आश्चर्यजनक फायदे-
 
1.शहद को त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए प्रयोग किया जाता है। जिन महिलाओं की त्वचा तैलीय होती है, उन्हें शहद और दूध का घोल नियमित अपने चेहरे पर लगाने की सलाह दी जाती है। शहद एक प्राकृतिक एन्टीऑक्सीडेंट है। इस वजह से यह त्वचा के छोटे-मोटे इंफेक्शनल से भी लड़ने में कारगर है।
 
2. मुहांसों से बचने के लिए आप अपने चेहरे पर शहद लगा सकते हैं। अगली बार से आप भी महंगे सौंदर्य प्रसाधनों पर पैसे खर्च करने की बजाए शहद को बनाइए अपनी खूबसूरत त्वचा का साथी। इससे आपकी त्वचा संबंधित परेशानियां प्राकृतिक और असरदार तरीके से दूर हो जाएंगी।
 
3. अगर आपका हाथ कोई घरेलू काम करते समय जल गया है तो आप जली हुई जगह पर शहद लगा सकते हैं।
 
4. सनबर्न वाली जगह पर भी शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद में ऐसी खूबी है कि यह त्वचा को सूर्य की तेज किरणों से बचाता है और त्वचा को ताजगी प्रदान करता है।
 
5. यह त्वचा को देर तक धूप में रखने पर भी उसमें पानी की कमी नहीं होने देता और त्वचा को सूखेपन से भी बचाता है।
 
6. शहद के इतने सारे लाभ होने के कारण हर सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनी इसे अपने सौंदर्य प्रसाधनों में प्रयोग करती है। इसकी चिकित्सीय खूबियों की वजह से इसे ज्यादातर क्रीमों को बनाने में प्रयोग किया जाता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख