Hanuman Chalisa
✕

सर्दियों में बालों में हो जाती है रूसी? तो जानिए समस्या से छुटकारा पाने के उपाय

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (15:08 IST)
सर्दियों में त्वचा का रूखापन आम है, जिस तरह इस मौसम में हाथ-पैर, होंठ व एड़ियां फटना आम समस्या है, उसी तरह सिर की त्वचा भी रूखी होना आम बात है। सिर की त्वचा को सर्दियों में ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। यदि सिर के रूखेपन पर ध्यान नहीं दिया गया तो इस मौसम में रूसी आसानी से हो जाती है। 
 
आइए, जानते हैं सर्दी के मौसम में रूसी की समस्या से छुटकारा पाने के उपय - 
 
1. बालों को स्वस्थ रखने और समस्याओं से बचने के लिए तेल की मसाज बेहद आवश्यक है। बालों में तेल न लगाने के कारण त्वचा रूखी होती है, जिससे रूसी की समस्या होती है। इससे बचने के लिए आप नारियल तेल, बादाम तेल या फिर जैतून के तेल की मालिश कर सकते हैं। मालिश के लिए हल्के गुनगुने तेल का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। 
 
2. रूसी से निपटने के लिए नींबू के रस में शहद मिलाकर बालों पर लगाने से फायदा होता है। नींबू में प्राकृतिक अम्ल होता है जो रूसी को आसानी से खत्म कर देता है और शहद रूखापन दूर करने में मदद करता है। इसमें किसी तेल को मिलाकर भी सिर की त्वचा पर लगाया जा सकता है।
 
3. सि‍र की त्वचा से रूखापन हटाने के लिए जैतून का तेल बेहद लाभप्रद होता है। यह आश्चर्यजनक रूप से सूखे और रूसी वाले बालों के लिए फायदेमंद होता है। शहद के साथ भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। शहद में संक्रमण विरोधी के साथ सूजन विरोधी गुण भी पाया जाता है।
 
4. सिरका आपके बालों को रूखेपन से बचाने में मदद करता है और आपके सिर से रूसी की परत हटाता है। इसके लिए सिरके से अपने बालों पर मालिश करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें, रूखापन कम हो जाएगा।  
 
5. दही में भी प्राकृतिक रूप से अम्ल होता है, जो रूसी को खत्म कर रूखापन खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए दही में बेसन या शहद को मिलाकर अपने सिर की त्वचा पर आधा घंटा लगाकर रखें और शैंपू से धो लें। दही के साथ अंडे का सफेद हिस्सा भी बालों में लगाया जाता है। इस प्रयोग से रूसी की समस्या समाप्त हो जाएगी। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख