ramcharitmanas

Home Made Toner : खूबसूरती में बाधा बन रही फुंसियों को चुटकियों में भगाएं

Updated: बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (18:47 IST)
चेहरे पर अधिक तेल होने से फुंसियों से तो परेशान होते हैं लेकिन खूबसूरती में भी दाग लग जाते हैं। जिस तरह कपड़े पर लगे जिद्दी दाग हटाना मुश्किल होता है। उसी तरह चेहरे पर जमा फुंसी के दाग भी जिद्दी होते हैं। एक बार होने के बाद उन्हें सावधानी से खत्म किया जाना चाहिए। बार-बार खुरदने पर गड्ढे होने लग जाते हैं। आइए जानते हैं किस तरह टोनर आपके चेहरे को खूबसूरत बढ़ाएंगे -

सबसे पहले जानते हैं टोनर क्‍या है?

टोनर का इस्तेमाल स्किन को साफ करने के लिए किया जाता है। अगर आपकी तैलीय त्वचा है तो आपको टोनर इस्तेमाल रोज करना चाहिए। इससे स्किन, सुंदर और साफ होती है। साथ ही आपके चेहरे पर सिकुड़ रहे पोर्स भी खुलने लगते हैं। आइए जानते हैं चेहरे के लिए प्रयोग किए जाने वाले टोनर -

नमी टोनर - नीम का टोनर बनाने के लिए नीम की पत्तियों को उबाल लें। ठंडा कर इसे स्प्रे बॉटल में भर लें। लंबे वक्त रखने के लिए इसमें 1 चम्मच एप्‍पल साइडर विनेगर भी मिला सकते हैं। दिन में 2 दो बार इसका इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में आपके चेहरे की समस्या दूर हो जाएगी।

गुलाब जल टोनर - यह हर प्रकार की स्किन के लिए सबसे अच्‍छा टोनर है। गुलाब जल में 1 चम्‍मच ग्लिसरीन मिलाएं। दोनों को अच्छे शेक कर  लें। और चेहरे पर इसे स्प्रे की मदद से लगा लें। दिनभर आपकी स्किन सॉफ्ट रहेगी। रात को चेहरा धोने के बाद इसे जरूर लगाएं। और फिर सो जाएं। आपका चेहरा एकदम स्पॉटलेस हो जाएगा। साथ ही किसी प्रकार का मेल भी नहीं जमेगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख