dharma sangrah

गुड़हल से बने कंडीशनर से लाएं बालों में चमक, जानें बनाने का तरीका और फायदे

बारिश में बालों की समस्याओं में बहुत फ़ायदेमंद है यह DIY कंडीशनर

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 (12:38 IST)
hibiscus conditioner for hair


बारिश में नमी और उमस के कारण बालों की कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इन दिनों बालों के झड़ने, रूसी, चिपचिपाहट और स्कैल्प पर फंगल इंफेक्शन जैसी समस्याएं आम हैं। कई बार नमी और पसीने के कारण स्कैल्प पर खुजली की समस्या भी हो सकती है।

इस मौसम में बालों की सही देखभाल बहुत जरूरी होती है। बालों को हेल्दी बनाने के लिए आप घर में गुड़हल के फूलों से नेचुरल कंडीशनर तैयार कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको घर में गुड़हल का कंडीशनर बनाने का तरीका और फायदे बता रहे हैं। ALSO READ: पहली बार करने वाले हैं बालों में कलर, तो इन बातों का रखें खास खयाल

गुड़हल का कंडीशनर बनाने की सामग्री
गुड़हल के फूल - 8-10
गुड़हल की पत्तियां - 8-10
नारियल का दूध - आधा कप
एलोवेरा जेल - 3 चम्मच

गुड़हल का कंडीशनर बनाने की विधी
घर में नेचुरल कंडीशनर तैयार करने के लिए सबसे पहले गुड़हल के फूलों और पत्तियों को धो लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर एक ब्लेंडर में नारियल के दूध और एलोवेरा जेल के साथ डालें। इन सभी सामग्रियों को अच्छे से ब्लेंड करें जब तक यह चिकना पेस्ट तैयार न हो जाए। इसके बाद इस मिश्रण को छान लें, गुड़हल का कंडीशनर तैयार है। इस कंडीशनर को एक एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में लगभग एक हफ्ते के लिए स्टोर भी कर सकते हैं। 

 
कंडीशनर लगाने का तरीका

अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से अच्छे से धोने के बाद गुड़हल कंडीशनर को स्केल्प से लेकर बालों की पूरी लेंथ पर लगाएं, खासकर बालों के सिरों पर। इसे 5-10 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें। समय पूरा होने पर बालों को ताजे पानी से धो लें।

गुड़हल का कंडीशनर लगाने के फायदे
 
गुड़हल का कंडीशनर मानसून के मौसम में बालों की देखभाल के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके उपयोग से बालों की समस्याएं कम होती हैं और बाल हेल्दी होते हैं। इस मानसून में गुड़हल कंडीशनर को अपने हेयरकेयर रूटीन में जरूर शामिल करें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख