suvichar

किसी भी प्रकार की त्वचा हो, बेसन का पेस्ट लगाएं और सौन्दर्य लाभ पाएं

Updated: शुक्रवार, 9 नवंबर 2018 (15:05 IST)
हर प्रकार की त्वचा के लिए बेसन के 5 सौन्दर्य लाभ
 
कई महिलाएं आज भी ऐसी हैं जिन्हें पार्लर में खर्च करना पसंद नहीं आता। वे घर पर ही फेस पेक बनाकर अपने चेहरे की देखभाल करती हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाएं और लड़कियां किचन में से बेसन इस्तेमाल जरूर करती हैं। बेसन का पेस्ट या फेस पेक सभी प्रकार की त्वचा पर सूट करता है।
 
आइए, जानते हैं चेहरे पर बेसन का पेस्ट लगाने के फायदे-
 
1 मुरझाई त्वचा के लिए - सूर्य की पराबैंगनी किरणों या फिर प्रदूषण के कारण पैदा होने वाली त्वचा समस्याओं निपटने के लिए बेसन का पैक लगाना फायदेमंद है। साथ ही यह त्वचा के असमान रंग, दाग धब्बे और मुरझाई त्वचा में भी जान डालने के लिए बेहद लाभकारी है।
 
2 तैलीय त्वचा के लिए - तैलीय त्वचा को सामान्य रखने और खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बेसन में गुलाबजल मिलाकर प्रयोग करें। इस पैक को लगभग 1 घंटे तक त्वचा पर लगाए रखें और पानी से धो लें। इसके अलावा आप बेसन में दही या मलाई भी मिक्स कर सकते हैं। इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाना सही होगा।
 
3 रूखी त्वचा - रूखी त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए बेसन के साथ दूध की मलाई, शहद और एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बनाएं और लगाएं। इससे त्वचा मॉइश्चराइज होगी और चेहरे का रूखापन दूर होकर चेहरा दमक उठेगा।
 
4 धूप से झुलसी त्वचा -  त्वचा पर होने वाली टेनिंग के लिए बेसन काफी प्रभावी है। यह मृत त्वचा को हटाकर त्वचा की चमक को फिर से स्टोर करता है। इसके लिए 4 चम्मच बेसन में 1 चम्मच नींबू, 1 चम्मच दही और 1 चुटकी हल्दी मिलाएं। झुलसी हुई त्वचा पर इसे सूखने तक लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। रोजाना इसे करने से बहुत जल्द टेनिंग खत्म होकर त्वचा साफ और चमकदार हो जाएगी। 
 
5 रोमछिद्र खुलना - त्वचा के रोमछिद्र या पोर खुलने से त्वचा में गंदगी जल्दी प्रवेश करती है जिससे मुहांसे या अन्य समस्याएं भी होती है। इससे बचने के लिए बेसन में कुकंबर का रस और गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाना फायदेमंद होता है। 12 घंटे इस पेस्ट को लगाने के बाद ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में 3 बार इसे आजमाने से त्वचा के रोमछिद्र बंद होते हैं और कसाव आता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख