Hanuman Chalisa

Valentine Day : सिल्की व शाइनी हेयर के लिए घर में करें Hair spa, जानिए खास टिप्स

बालों का स्वस्थ होना, सिल्की व शाइनी होना आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। लेकिन इसके लिए बालों की सही देखभाल भी जरूरी है। पर समय की कमी के कारण हम खुद पर ध्यान ही नहीं दे पाते और इसका नतीजा होता है रूखे व बेजान बाल जिस पर कोई भी हेयर स्टाइल सूट नहीं करती।
 
लेकिन यदि मौका कुछ स्पेशल हो तो इसे नजरअंदाज करना बेवकूफी होगी। जी हां, मोहतरमा हम बात कर रहे हैं आपके स्पेशल डे की यानी कि वेलेंनटाइन डे की। इस खास अवसर पर आप भी तो खास व स्पेशल दिखना पसंद करती हैं और आपके लुक में सबसे अहम रोल होता है आपके बालों का जिसका सिल्की व शाइनी होना आपके लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करता है।
 
तो इस वेलेंटाइन डे पर हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसके इस्तेमाल से आप पा सकती हैं खूबसूरत सिल्की व शाइनी हेयर। हम बात कर रहे हैं घरेलू हेयर स्पा की।
 
तो आइए जानते हैं घर में आप कैसे हेयर स्पा कर सकती हैं?
 
1. सबसे पहले आप अपने बालों पर हल्के गर्म ऑइल से मसाज करें जिससे कि आपके बालों को पोषण मिलेगा और आपके बालों में रूखापन भी खत्म होगा।
 
2. इसके बाद आप अपने बालों में स्टीम लें। यह प्रक्रिया आपके बालों की जड़ों के अंदर तक पोषण पहुंचाने में मदद करेगी। अब आपका सवाल यह होगा कि घर में कैसे स्टीम ली जा सकती है? तो हम आपके बताते हैं कि इसके लिए आपको पानी गर्म करना है। अब इस गर्म पानी में तौलिया डुबा लीजिए और इसे अपने बालों में लपेट लीजिए। इस प्रक्रिया को आपको 2 से 3 बार दोहराना है।
 
3. इसके बाद कंडीशनर और नारियल तेल को आपस में मिलाकर अच्छी तरह पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे बालों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। 
 
4. अगली स्टेप है शैम्पू। आपको इसके बाद अपने बालों में शैम्पू करना है और फिर इसके बाद अपने बालों में कंडीशनर का इस्तेमाल करें। 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

अगला लेख